भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

शिव ठाकरे बने ‘THE 50’ के विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते 50 लाख रुपये

रियलिटी शो THE 50 का खिताब शिव ठाकरे ने अपने नाम कर लिया है। उन्होंने ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की कैश प्राइज भी जीती। उनकी इस जीत के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दी और उन्हें इस जीत का पूरी तरह हकदार बताया।

फैंस का जबरदस्त समर्थन

शिव ठाकरे की जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि रियलिटी टीवी की दुनिया में उनकी पॉपुलैरिटी और फैन फॉलोइंग कितनी मजबूत है। सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में ढेरों पोस्ट देखने को मिले, जहां फैंस ने उनकी जीत का जश्न मनाया।

जीत पर क्या बोले शिव ठाकरे?

अपनी जीत पर बात करते हुए शिव ठाकरे ने कहा कि THE 50 का अनुभव उनके लिए बिल्कुल नया था। उन्होंने बताया कि वह खुद का एक अलग पहलू दिखाना चाहते थे, जहां बिना लड़ाई-झगड़े के भी अपनी बात रखी जा सकती है। उनके मुताबिक, ईमानदारी और दिल से खेलकर भी जीत हासिल की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि 50 मजबूत कंटेस्टेंट्स के बीच पहले सीजन का विजेता बनना उनके लिए बेहद खास उपलब्धि है, जिसे वह हमेशा याद रखेंगे। जीत की राशि शिव ठाकरे ने अपने एक फैन को देने का ऐलान किया है।

‘THE 50’ शो की खासियत

रियलिटी शो THE 50 की शुरुआत 50 कंटेस्टेंट्स के साथ हुई थी, जिनमें टीवी, सोशल मीडिया, खेल और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल थे। इस लिस्ट में करण पटेल, फैज़ल शेख, दिव्या अग्रवाल, रिद्धि डोगरा, प्रिंस नरूला, उर्वशी ढोलकिया, कृष्णा श्रॉफ, नेहा चुडासमा, रजत दलाल और लवकेश कटारिया जैसे लोकप्रिय चेहरे शामिल थे। यह शो अपनी अनोखी कॉन्सेप्ट और कड़े मुकाबले की वजह से दर्शकों के बीच काफी चर्चाओं में रहा।

संबंधित खबरें

अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ का ट्रेलर रिलीज, खतरनाक विलेन बने अक्षय कुमार

TMC के बागी सांसदों को झटका! अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

कानपुर में एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी लूटने की मची होड़, वीडियो वायरल

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिजाब की अनुमति की याचिका खारिज की, कहा- स्कूल की यूनिफॉर्म का पालन जरूरी

Patna BPSC TRE-4 Protest Live: वाटर कैनन का इस्तेमाल, पुलिस ने कई छात्रों को लिया हिरासत में

Recommended Stories