BREAKING: सपा ने कांग्रेस को दिया 26 सीटों का प्रस्ताव, सामने आई संभावित उम्मीदवार क्षेत्रों की लिस्ट

UP चुनाव 2027 को लेकर सपा ने कांग्रेस के सामने 26 सीटों का प्रस्ताव रखा है. संभावित उम्मीदवार क्षेत्रों की लिस्ट सामने आने के बाद सीट बंटवारे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है.
सपा
सपा ने कांग्रेस को दिया 26 सीटों का प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 26 विधानसभा सीटें देने का प्रस्ताव दिया है. इनमें 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीती हुई दो सीटों के अलावा चार ऐसी सीटें भी शामिल हैं, जहां पार्टी दूसरे स्थान पर रही थी. हालांकि, अगले दौर की बातचीत के बाद प्रस्तावित सीटों की संख्या बढ़ भी सकती है.

कांग्रेस के पिछले प्रदर्शन के आधार पर सीटों का प्रस्ताव

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने रामपुर खास और फरेंदा विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी. वहीं, मथुरा, खेरागढ़, जगदीशपुर और किदवई नगर विधानसभा सीटों पर कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही थी. समाजवादी पार्टी ने इन छह सीटों के अलावा 20 अन्य विधानसभा सीटों का प्रस्ताव कांग्रेस के सामने रखा है.

सपा ने कांग्रेस को इन 26 सीटों का दिया प्रस्ताव

सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी की ओर से प्रस्तावित सीटों में रामपुर खास, फरेंदा, मथुरा, खेरागढ़, जगदीशपुर, किदवई नगर, बागपत, मोदीनगर, हापुड़, जेवर, स्याना, खुर्जा, खैर, इगलास, मांट, आगरा उत्तर, फतेहपुर सीकरी, बिलग्राम-मल्लावां, गोविंद नगर, नानपारा, गोरखपुर शहर, खजनी, पडरौना, फाजिलनगर, पिंडरा और वाराणसी कैंट शामिल हैं.

सीट बंटवारे पर क्या बोले रामगोपाल यादव?

सीट बंटवारे को लेकर दूसरे दौर की बातचीत से पहले समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, “बैठक में जो कुछ भी कहना था, वह हमने कल कह दिया था. मैंने उन्हें अपनी 26 सीटें दे दी हैं और आज हम फिर से बातचीत करने जा रहे हैं.”

कांग्रेस के जवाब पर टिकी नजरें

समाजवादी पार्टी की ओर से प्रस्ताव सामने आने के बाद अब कांग्रेस के रुख पर सभी की नजरें टिकी हैं. देखना होगा कि कांग्रेस इस प्रस्ताव पर सहमति जताती है या अधिक सीटों की मांग करती है. फिलहाल दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे का अंतिम फॉर्मूला तय नहीं हुआ है. ऐसे में दूसरे दौर की बैठक आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन की रणनीति तय करने के लिहाज से अहम मानी जा रही है.

संबंधित खबरें

BREAKING: सपा ने कांग्रेस को दिया 26 सीटों का प्रस्ताव, सामने आई संभावित उम्मीदवार क्षेत्रों की लिस्ट

बाबा रामदेव के बयान से बढ़ेंगी मुश्किलें? पतंजलि के कारोबार पर पड़ सकता है असर

बाबा रामदेव के निशाने पर धीरेंद्र शास्त्री, क्या 2027 से पहले यूपी में खुल रहा है यादव-ब्राह्मण-ठाकुर राजनीति का नया मोर्चा?

6 साल की दूरी खत्म! पंजाब में फिर साथ आए BJP और अकाली दल, आज गठबंधन का ऐलान

‘प्यार का पंचनामा 2’ के ऑडिशन में रिजेक्ट हो गई थीं शरवरी वाघ, लव रंजन ने बिना अनुभव के दिया था काम करने का मौका

Recommended Stories