Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, T20 वर्ल्ड कप की तैयारी का फाइनल टेस्ट आज

भारत बनाम न्यूजीलैंड T20

भारतीय क्रिकेट टीम आज (बुधवार) नागपुर के विदर्भ क्रिकेट ग्राउंड पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज करने जा रही है। यह सीरीज टीम इंडिया के लिए आगामी टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों का फाइनल टेस्ट साबित होगी, जो 7 फरवरी से भारत में ही खेला जाना है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया इस मुकाबले में संतुलन और सही संयोजन तलाशने उतरेगी। यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा।

भारतीय टीम के लिए यह पांच मैचों की टी20 सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके जरिए खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप से पहले अपनी लय और फॉर्म हासिल करने का मौका मिलेगा। कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए यह सीरीज व्यक्तिगत तौर पर भी अहम है, क्योंकि वह पिछले कुछ मैचों से अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म नहीं दिखा पाए हैं। सभी की निगाहें उनकी बल्लेबाजी पर टिकी रहेंगी।

इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। चोट के कारण युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को नंबर-3 पर बल्लेबाजी का मौका मिल सकता है। टीम के लिए सबसे बड़ी राहत ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी है। हार्दिक पंड्या के आने से टीम को आवश्यक संतुलन मिला है, जिससे टीम प्रबंधन को विशेषज्ञ बल्लेबाज या गेंदबाज को अंतिम एकादश में शामिल करने का विकल्प मिल गया है।

नागपुर में होने वाले इस पहले टी20 मैच के दौरान बारिश की संभावना लगभग न के बराबर है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मैच के दौरान, खासकर शाम में, हल्की ओस पड़ने की संभावना है, जो टॉस जीतने वाली टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ यह सीरीज टीम इंडिया को अपनी रणनीतियों को परखने और वर्ल्ड कप से पहले अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन को अंतिम रूप देने का बेहतरीन मौका प्रदान करेगी।