Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने वालों के लिए एक और झटका, Swiggy ने बढ़ाई अपनी प्लेटफॉर्म फीस

ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अब Zomato के बाद, Swiggy ने भी अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ा दी है, जिससे ग्राहकों को अब हर ऑर्डर थोड़ा महंगा पड़ सकता है। स्विगी (Swiggy) ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस ₹14.99 से बढ़ाकर ₹17.58 कर दी है, यानी हर ऑर्डर पर ₹2.59 ज्यादा देने होंगे। यह करीब 17% की बढ़ोतरी है। दिलचस्प बात यह है कि कुछ दिन पहले ही जोमैटो (Zomato) ने भी अपनी फीस 19% बढ़ाई थी। अब GST जोड़ने के बाद दोनों प्लेटफॉर्म पर लगभग समान ₹17.58 फीस लग रही है।

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?
स्विगी (Swiggy) ने पहली बार अप्रैल 2023 में सिर्फ ₹2 की प्लेटफॉर्म फीस शुरू की थी, जो अब बढ़कर करीब 8 गुना हो चुकी है। विशेषज्ञों के अनुसार, कंपनियां अब मुनाफा बढ़ाने और अपने बिजनेस को मजबूत करने के लिए फीस बढ़ा रही हैं।

शेयर बाजार पर असर
इस खबर के बाद स्विगी (Swiggy) के शेयर में तेजी देखने को मिली और यह करीब 2.83% तक चढ़ गया। खबर लिखे जाने तक कंपनी का शेयर 280.25 रुपये पर था। सिर्फ स्विगी (Swiggy) ही नहीं, बल्कि अन्य प्लेटफॉर्म कंपनियों जैसे अर्बन कंपनी (Urban Company) और मेशो (Meesho) के शेयरों में भी उछाल आया।