भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

सीएम योगी ने लखनऊ में निवेश मित्र 3.0 का किया शुभांरभ, कहा- यूपी बना तेजी से उभरता एविएशन और निवेश हब

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में निवेश मित्र 3.0 का शुभांरभ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने हाल के वर्षों में एयर कनेक्टिविटी, निवेश और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव देखा है। उन्होंने बताया कि जहां पहले प्रदेश में केवल “ढाई एयरपोर्ट” माने जाते थे, वहीं अब यूपी देश के तेजी से विकसित हो रहे एविएशन हब के रूप में उभर रहा है।

जेवर एयरपोर्ट बनेगा देश का सबसे बड़ा हब

लोकभवन में आयोजित निवेश मित्र सम्मेलन में सीएम ने कहा कि पहले लखनऊ और वाराणसी ही मुख्य रूप से सक्रिय एयरपोर्ट थे, जबकि अन्य जगहों पर सीमित उड़ानें थीं। अब प्रदेश में 16 घरेलू और 4 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट संचालित हो रहे हैं। जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जल्द ही देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनेगा, जिसका उद्घाटन 28 मार्च को प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि जेवर एयरपोर्ट को कार्गो और लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉलिंग (MRO) की आधुनिक सुविधा भी तैयार की जा रही है, जो देश में पहली बार इस स्तर पर होगी।

निवेश के माहौल में आया बड़ा बदलाव

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले निवेशक उत्तर प्रदेश आने से हिचकते थे, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। आज यूपी निवेशकों के लिए आकर्षक केंद्र बन गया है, जहां लगातार औद्योगिक विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि पहले माफिया और अपराधियों का प्रभाव ज्यादा था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होती थी। लेकिन अब सरकार ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई है, जिसके तहत किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

आर्थिक विकास का इंजन बनेगा उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि मजबूत कानून-व्यवस्था, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश अनुकूल नीतियों के चलते उत्तर प्रदेश आने वाले समय में देश की आर्थिक प्रगति का प्रमुख केंद्र बनेगा।

संबंधित खबरें

मेट्रो में सफर, बच्चों से बातचीत… 13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी, शताब्दी समारोह में हुए शामिल

केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, सिया गोयल-चेतन चौधरी के तीसरे साथी को पुलिस ने पकड़ा

नरेला प्रॉपर्टी डीलर मर्डर का CCTV आया सामने, वारदात के बाद पिस्टल लहराते बाइक से भागे शूटर

नेपाल बाढ़ रेस्क्यू: नौ दिन बाद मलबे से जिंदा निकले दो लोग, जानिए कैसे बची जान

‘तेलंगाना आकर छात्रों से बात कीजिए’, राहुल गांधी को KTR ने दिया चैलेंज

Recommended Stories