भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान फिर होंगे आमने-सामने, जानें शेड्यूल और मैच की तारीख

T20 World Cup 2026 : टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैदान में फिर आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो सकता है। बीसीसीआई (BCCI) ने अपना शेड्यूल आईसीसी (International Cricket Council) को भेज दिया है और आईसीसी जल्दी ही इसका ऐलान करेगा।

फाइनल मैच अहमदाबाद में होगा, मगर…

बता दें कि 7 फरवरी से टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो सकती है, और फाइनल मैच 8 मार्च को होने की संभावना है। अगर पाकिस्तान की टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाती है तो, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद में होगा। वहीं अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में जीत हासिल करती है तो फिर यह मुकाबला विदेश में कराया जा सकता है।

BCCI और PCB के बीच सहमति

आईसीसी या बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान अभी नहीं आया है। टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए अहमदाबाद, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई को शॉर्टलिस्ट किया है। श्रीलंका के तीन वेन्यू को चुना है। भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी टी-20 मैच जून 2024 को वर्ल्ड कप में हुआ था। तब भारत ने 5 रन से मुकाबला जीता था।

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बीसीसीआई और पीसीबी (PCB) के बीच सहमति बनी थी कि भविष्य में दोनों टीमें एक-दूसरे के देश नहीं जाएंगी, बल्कि अपने मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेंगी।

संबंधित खबरें

दिल्ली-NCR में भीषड़ बारिश, कई इलाकों में पानी भरा, सड़कों पर रेंगती दिखीं गाड़ियां

कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर बवाल, यूजर्स ने लगाई क्लास

आंदोलनकारी के साथ खड़े हुए CM विजय, परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रोकने का किया ऐलान

महाराष्ट्र के अमरावती के अस्पताल में दर्दनाक हादसा, NICU में आग लगने से 3 नवजातों की मौत

लाल किले पर साइकिल तिरंगा यात्रा का समापन, 125 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा

Recommended Stories