हिंदू वोट की हसरत… इसलिए अखिलेश का ’12 दिसंबर’ का अयोध्या प्लान?

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। बीजेपी ने दौरे की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए 1990 के कारसेवक गोलीकांड का मुद्दा उठा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामभक्तों से माफी मांगने की बात कही है, तो प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अखिलेश को 12 दिसंबर के बजाय 6 दिसंबर को अयोध्या आने की चुनौती दी है। इस बीच सपा सांसद सनातन पांडेय के बयान और उस पर आई सफाई ने विवाद को और हवा दे दी है।