बेंगलुरु के 5 स्टार होटल में बड़ा हादसा, स्विमिंग पूल में करंट लगने से 2 विदेशी नागरिकों की मौत

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहां हलासुरू इलाके के एक पांच सितारा होटल के स्विमिंग पूल में करंट उतरने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई.