अखिलेश के PDA पर सेंध लगाएंगे ओवैसी-चंद्रशेखर? 2027 से पहले सपा की बढ़ी चुनौती
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज होने लगी है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव जिस PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समीकरण को अपनी राजनीति की सबसे बड़ी ताकत बताते रहे हैं, अब उसी सामाजिक गठजोड़ के दो बड़े हिस्सों पर दूसरे राजनीतिक दलों की नजर है।
