अखिलेश के रोड शो में मासूम की मौत पर भड़के CM योगी, बोले- मैं संवेदना नहीं इंसाफ दिलाऊगा…

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के PDA रोड शो के दौरान 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह की मौत को लेकर सियासत गरमा गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर सपा और अखिलेश यादव को जमकर घेरा है, मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही और अखिलेश यादव को अयोध्या से राजनीतिक मुकाबले की चुनौती भी दी.