CJP आंदोलन में बवाल के बाद बैकफुट पर दीपके-वांगचुक, बदले नजर आए तेवर
संसद के मानसून सत्र के पहले दिन CJP का संसद मार्च हिंसक झड़पों, पुलिस कार्रवाई और राजनीतिक हलचल के कारण सुर्खियों में रहा। इस बीच सरकार और CJP नेताओं के बीच केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की मौजूदगी में बातचीत हुई, जबकि आंदोलन के प्रमुख चेहरे अभिजीत दीपके ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। वहीं, सोनम वांगचुक की नई शर्तों और बदले रुख ने आंदोलन की दिशा और रणनीति को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए।