पैलेट गन विवाद: थाने के भीतर सत्याग्रह, भजन और चरखा… पुलिस स्टेशन से राहुल-प्रियंका का बड़ा आंदोलन

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल के आरोपों को लेकर राहुल गांधी ने घायल छात्र के साथ पुलिस स्टेशन के बाहर धरना दिया और FIR दर्ज करने की मांग की।

धरने पर बैठे राहुल गांधी, पैलेट गन पीड़ित को साथ लेकर पहुंचे पुलिस स्टेशन, FIR दर्ज कराने की मांग

राहुल गांधी पैलेट गन से घायल बताए जा रहे एक युवक को साथ लेकर पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे और FIR दर्ज करने की मांग की। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए हाई-पावर कमेटी गठित की है।