रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत के लिए बड़ा ऐलान, परमाणु ऊर्जा और खाद पर लिया ये फैसला, PM मोदी से मुलाकात की बताई तारीख

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के साथ सहयोग बढ़ाने की बात कही है। उन्होंने परमाणु ऊर्जा, फर्टिलाइजर सप्लाई और द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने पर जोर दिया। पुतिन ने सितंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की बात भी कही है।

‘कश्मीर भारत का हिस्सा’, US एम्बेसडर सर्जियो गोर के बयान के क्या हैं मायने?

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का जम्मू-कश्मीर दौरा और उनका बयान कूटनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताते हुए क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी नागरिकों के लिए जारी ट्रैवल एडवाइजरी की समीक्षा करने के संकेत दिए हैं, जिससे भविष्य में जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन और विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की नई संभावनाएं पैदा हो गई हैं।

‘PM मोदी चाहते हैं कि…’, तारिक रहमान की भारत यात्रा पर सरकार ने साफ किया रुख

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को PM मोदी भारत आने का निमंत्रण दे चुके हैं। हालांकि उनकी भारत यात्रा की कोई निश्चित तारीख अभी सामने नहीं आई है। रहमान के करीबी सहयोगी ने भी कहा था कि घरेलू प्राथमिकताओं के बाद अनुकूल समय पर भारत यात्रा होगी।