नेपाल बाढ़ राहत: अपनों की तलाश के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, दूतावास और राज्यों से ऐसे करें संपर्क
नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कई इलाकों में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के फंसे होने की खबरों के बीच भारत सरकार और कई राज्यों ने मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।