‘मिर्जापुर द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम, मंडे को 100 करोड़ क्लब में एंट्री की तैयारी
गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी एक्शन-क्राइम फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन शानदार शुरुआत की और वीकेंड पर इसकी कमाई में लगातार इजाफा देखने को मिला।