सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक मस्जिद पर बुलडोजर चलाकर बड़ी कार्रवाई की। अदालत के निर्देशानुसार, सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनी इस संरचना को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।