तरनतारन में आम आदमी पार्टी का ऐतिहासिक तूफान: कांग्रेस-बीजेपी की जमानत जब्त, पंजाब ने दे दिया बड़ा फैसला

AAP Victory Punjab : तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रचंड जीत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि पंजाब की अवाम अब सिर्फ काम की राजनीति को पसंद करती है। विसावदर और लुधियाना के बाद तरनतारन में भी AAP का झंडा बुलंदी से लहराया है। यह जीत सिर्फ एक सीट की नहीं, बल्कि पंजाब की बदलती सोच और नए दौर की शुरुआत का ऐलान है।

कांग्रेस और बीजेपी की जमानत जब्त – जनता का साफ संदेश

इस चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी दोनों की जमानत जब्त होना अपने आप में बड़ा संदेश है। कांग्रेस ने सालों तक दलित समाज के साथ जो उपेक्षा बरती, उसकी नाराजगी इस नतीजे में साफ दिखाई दी। दलित समाज ने कांग्रेस को बता दिया कि इज़्ज़त और सम्मान सबसे ऊपर है, और जब दिल दुखता है तो जनता वोट की ताक़त से जवाब देती है।

बीजेपी को पंजाब ने फिर किया नकार

वहीं बीजेपी को पंजाब ने एक बार फिर सख़्त संदेश दिया। किसानों के खिलाफ लिए गए फ़ैसले, पंजाब की पहचान पर चोट करने वाली नीतियाँ और केंद्र की कठोर सियासत इन सबने पंजाब की जमीन पर भाजपा को और कमजोर कर दिया। तरनतारन में भाजपा की जमानत जब्त होना इस बात का सबूत है कि पंजाब अपने हक़, अपनी मिट्टी और अपने स्वाभिमान पर किसी तरह का समझौता नहीं करेगा।

हर वर्ग की समर्थन से मिली जीत

आप (AAP) की यह जीत इसलिए भी ख़ास है क्योंकि यह जाति, वर्ग, मज़हब और क्षेत्र हर दायरे से आगे बढ़कर मिली है। घर-घर जाकर प्रचार करने वाले कार्यकर्ताओं की मेहनत, मुद्दों पर साफ़ बातचीत और जनता से सीधा संवाद इन सबने मिलकर एक ऐसा भरोसा बनाया है कि आप सिर्फ सियासत नहीं करती, बल्कि लोगों के दुःख-सुख में साथ खड़ी रहती है।

भगवंत मान सरकार के कामों पर जनता का भरोसा

मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने भ्रष्टाचार पर सख़्त कार्रवाई, स्कूलों-अस्पतालों में सुधार, युवाओं को रोज़गार, किसानों-मज़दूरों के हित में फ़ैसले और सरकारी कामकाज में पारदर्शिता – इन सबके ज़रिए जनता का दिल जीता है। तरनतारन की जीत इसी भरोसे की जीत है।

पंजाब का साफ फैसला – काम करने वालों को सम्मान

पंजाब की जनता ने साफ कहा है –

“जिन्होंने काम किया, उन्हें इज़्ज़त और जीत मिली;जिन्होंने पंजाब की तौहीन की, उन्हें अवाम ने दरवाज़े पर रोक दिया।”

नई सोच, नई दिशा, नए पंजाब का संदेश

यह जीत पंजाब की नई सोच, नई दिशा और नए सफर का पैगाम है। अब पंजाब विकास, ईमानदारी और अमन की राजनीति चाहता है और आम आदमी पार्टी उसी राजनीति का नाम बन चुकी है।

यह भी पढ़ें : मिशन चढ़दी कला के तहत बाढ़ पीड़ितों को पंजाब सरकार की राहत राशि का व्यापक वितरण जारी

संबंधित खबरें

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”

Recommended Stories

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”