Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

टाटा संस के चेयरमैन पद से एन चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी तक संभालेंगे ज़िम्मेदारी

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की खबर से कॉरपोरेट जगत में हलचल बढ़ गई है। उनके कार्यकाल के दौरान टाटा ग्रुप ने कई बड़े बदलाव और विस्तार देखे हैं।
TATA
टाटा संस के चेयरमैन पद से एन चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: टाटा ग्रुप से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एन चंद्रशेखरन ने 12 अगस्त 2026 को टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की खबर के बाद टाटा ग्रुप के अगले नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

एन चंद्रशेखरन लंबे समय से टाटा ग्रुप की कमान संभाल रहे थे। उनके कार्यकाल में समूह ने कई महत्वपूर्ण कारोबारी फैसले और विस्तार की रणनीतियां अपनाईं।

गौरतलब है कि फरवरी 2026 में टाटा संस के बोर्ड ने एन चंद्रशेखरन को दोबारा चेयरमैन नियुक्त करने के फैसले को टाल दिया था। इसके बाद से ही उनके भविष्य और टाटा संस के नेतृत्व को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।

अब उनके इस्तीफे के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि टाटा संस की कमान किसे सौंपी जाएगी और कंपनी की आगे की रणनीति में क्या बदलाव देखने को मिलेगा। इस संबंध में आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

अभी तुरंत नहीं छोड़ेंगे पद

मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने जानकारी दी कि वह तुरंत पद नहीं छोड़ेंगे. वह अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा करेंगे जो फरवरी 2027 तक है. एन. चंद्रशेखरन साल 2017 से टाटा संस के चेयरमैन हैं. इससे पहले वह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS के CEO रह चुके हैं. वह 1987 में टाटा ग्रुप से जुड़े थे. 

संबंधित खबरें

बागपत में खूनी खेल: मंदिर में दफन मिले हिंदू-मुस्लिम दोस्त, ऊपर से लगा दी गई टाइल्स

एयर इंडिया में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, ‘गांजा कांड’ के बाद एयरलाइन ने लिया बड़ा फैसला

पाकिस्तान का निकला दिवाला! देश पर चढ़ा 83.6 लाख करोड़ रुपये का कर्ज

नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, आरोपी हिरासत में

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में होगा बदलाव? ACB ने BCCI से की बड़ी मांग, जानें नई तारीखें

Recommended Stories