Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

UP BJP NEW TEAM : यूपी बीजेपी की नई टीम का ऐलान, 46 मंत्री, 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री शामिल

UP BJP NEW TEAM
यूपी बीजेपी की नई टीम का ऐलान, 46 मंत्री, 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री शामिल

बीजेपी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत उत्तर प्रदेश की नई संगठनात्मक टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री, 46 मंत्री और कई नए चेहरों को जिम्मेदारी देकर सामाजिक व क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की गई है।

2027 चुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारी शुरू हो गयी है, आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है, इस टीम में19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री शामिल है, इस टीम को क्षेत्र और जातीय के आधार पर तैयार किया गया है, इस बार कई महिला चेहरों को बीजेपी ने शामिल किया है, इस बार 46 मंत्री और मोर्चा प्रभारी भी चुने गए है। माना जा रहा है की प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी अपनी इसी टीम के साथ यूपी का 2027 चुनाव में उतरेंगे।

इनमे शामिल नाम है – सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, रमेश सिंह, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, नीरज सिंह समेत 19 नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसमें प्रियंका रावत, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल और डॉ. कृतिका अग्रवाल जैसी महिला नेताओं को भी जगह मिली है. रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है. विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, अंकुर शर्मा, अनिल यादव समेत 46 नेताओं को मंत्री बनाया गया है।

नीरज सिंह बने उपाध्यक्ष

बीजेपी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया, ये स्थान उन्हें राजनाथ सिंह के बड़े बेटे और विधायक पंकज सिंह के जगह पर मिली है, बीजेपी ने समाजवादी पार्टी से बागी हुए नेताओ को भी मौका दिया, जिसमे पूजा पाल को उत्तर प्रदेश का नया उपाध्यक्ष घोषित किया गया है, इसके अलावा बाराबंकी के कद्दावर नेता प्रियंका रावत को महामंत्री से हटा कर उपाध्यक्ष बनाया गया है।

प्रांतीय और मोर्चा प्रभार

पश्चिम क्षेत्र की कमान नबाब सिंह नागर, ब्रज क्षेत्र पूरन लाल लोधी, कानपुर क्षेत्र राम किशोर साहू, अवध क्षेत्र अवधेश द्विवेदी, काशी क्षेत्र अशोक चौरसिया और गोरखपुर क्षेत्र विनोद राय को सौंपी गई है. मोर्चों में रोहित मिश्रा युवा मोर्चा, प्रकाश पाल पिछड़ा मोर्चा, देवेन्द्र सिंह किसान मोर्चा, अशोक रावत अनुसूचित मोर्चा, सरोज कुशवाह महिला मोर्चा और विद्याभूषण गोंड अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं।

रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा की जिम्मेदारी
वहीं, युवाओं को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने और आगामी रणनीति को धार देने के लिए रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, ताकि युवाओं के साथ-साथ सभी जातिगत समीकरणों को मैदानी स्तर पर पूरी तरह साधा जा सके।

संबंधित खबरें

मोहन भागवत का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश: क्या संघ प्रमुख ने युवाओं के बहाने सरकार, विपक्ष और पूरे सिस्टम को आईना दिखाया?

कॉकरोच आंदोलन के पीछे बड़ी साजिश? 180 इन्फ्लुएंसर्स के वायरल दावे से गरमाई सियासत, सोशल मीडिया की भूमिका पर उठे सवाल

‘जिंदा चमड़े का सप्लायर’… आरजेडी के भीतर आखिर किस ओर इशारा कर गए भाई वीरेंद्र? तेजस्वी यादव के सामने खड़े हुए कई बड़े सवाल

शेख हसीना के ऐलान से बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, भारत ने दिया ये बयान

12 अगस्त को लॉन्च होगा Google Pixel 11 Pro Fold! लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन

Recommended Stories

मोहन भागवत का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश: क्या संघ प्रमुख ने युवाओं के बहाने सरकार, विपक्ष और पूरे सिस्टम को आईना दिखाया?

कॉकरोच आंदोलन के पीछे बड़ी साजिश? 180 इन्फ्लुएंसर्स के वायरल दावे से गरमाई सियासत, सोशल मीडिया की भूमिका पर उठे सवाल

‘जिंदा चमड़े का सप्लायर’… आरजेडी के भीतर आखिर किस ओर इशारा कर गए भाई वीरेंद्र? तेजस्वी यादव के सामने खड़े हुए कई बड़े सवाल

शेख हसीना के ऐलान से बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, भारत ने दिया ये बयान

12 अगस्त को लॉन्च होगा Google Pixel 11 Pro Fold! लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन