यूपी में बड़ा IPS फेरबदल, मेरठ समेत 8 जिलों के SSP-SP बदले, देखें पूरी तबादला सूची

उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। 9 IPS अधिकारियों के तबादले में मेरठ SSP अविनाश पांडेय को हटाया गया है, जबकि B.D.G.T.S. मूर्ति को मेरठ की कमान दी गई है। संभल के SP कृष्ण कुमार बिश्नोई को बिजनौर और विकास कुमार को झांसी का SSP बनाया गया है।
मेरठ समेत 8 जिलों के SSP-SP बदले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन ने 9 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव के तहत मेरठ समेत 8 जिलों के पुलिस कप्तानों को बदला गया है। नई तैनाती के बाद अधिकारियों के सामने अपने-अपने जिलों में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

मेरठ के SSP बदले

तबादला सूची के मुताबिक मेरठ के SSP अविनाश पाण्डेय को मुख्य तैनाती से हटा दिया गया है। उनकी जगह BBGTS मूर्ति को मेरठ का नया SSP बनाया गया है।

वहीं विकास कुमार को झांसी का नया SSP नियुक्त किया गया है। इसके अलावा विनीत जायसवाल को सुल्तानपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

इन जिलों में भी बदले गए पुलिस कप्तान

  • मेरठ: BBGTS मूर्ति — SSP
  • झांसी: विकास कुमार — SSP
  • सुल्तानपुर: विनीत जायसवाल — SP
  • गोंडा: अभिषेक झा — SP
  • बिजनौर: कृष्ण कुमार — SP
  • संभल: विकास चंद्र त्रिपाठी — SP
  • बलरामपुर: मार्तण्ड प्रकाश सिंह — SP

इसके अलावा अविनाश पाण्डेय और चारु निगम को मुख्य तैनाती से हटाकर प्रतीक्षा में रखा गया है।

कानून व्यवस्था को लेकर अहम बदलाव

उत्तर प्रदेश में पुलिस अधिकारियों की इस ताजा तैनाती को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार की ओर से लगातार पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किए जा रहे हैं। नई तैनाती के बाद संबंधित जिलों में पुलिस कप्तानों के सामने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती होगी।

संबंधित खबरें

CJP प्रोटेस्ट के दौरान बड़ी करवाई 20 से ऊपर प्रदर्शनकारियो पर FIR, हज़ार से भी ज्यादे लोग हिरासत में

लखनऊ के कांग्रेस दफ्तर में चले लात-घुसे, ग़ुस्से में अजय राय निकले बाहर

प्रदर्शन को लेकर सौरव दास का बड़ा ख़ुलासा, दिया ये बयान

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा बहाल करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट

Recommended Stories