गाजीपुर में यूपी पुलिस का जलवा: 52वीं सीनियर महिला स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब जीता

गाजीपुर कबड्डी चैंपियनशिप जीत के बाद यूपी पुलिस टीम और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अन्नू कुमारी।

उत्तर प्रदेश की 52वीं सीनियर महिला स्टेट चैम्पियनशिप सुपर लीग कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब यूपी पुलिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने नाम कर लिया है। गाजीपुर के नोनहरा क्षेत्र में आयोजित इस रोमांचक टूर्नामेंट में यूपी पुलिस ने फाइनल में वाराणसी की मजबूत टीम को 6 अंकों के अंतर से मात दी और प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम की।

नोनहरा क्षेत्र में आयोजित इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश पुलिस और वाराणसी के बीच खेला गया, जो बेहद कांटे की टक्कर वाला साबित हुआ। फाइनल में यूपी पुलिस ने 34 अंक हासिल किए, जबकि वाराणसी की टीम 28 अंक ही बना सकी। यूपी पुलिस ने 6 अंकों के अंतर से यह चैंपियनशिप जीती। इससे पहले, सेमीफाइनल मैचों में उत्तर प्रदेश पुलिस ने गाजीपुर को बड़े अंतर से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में वाराणसी ने मुजफ्फरनगर को पराजित किया था।

इस चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जोन से कुल 15 टीमों ने भाग लिया था, जिनमें मेरठ, मथुरा, मऊ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, गौतमबुद्धनगर, बागपत, गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़ और शामली जैसी प्रमुख टीमें शामिल थीं। गाजीपुर कबड्डी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने इस सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त किया।

यूपी पुलिस की ओर से खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अन्नू कुमारी का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में बेहद प्रभावशाली रहा। बांग्लादेश में विश्व कप में देश का नेतृत्व कर चुकीं अन्नू कुमारी को उनकी बेहतरीन खेल भावना और प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए ‘मैच ऑफ द मैच’ चुना गया।

यूपी पुलिस की टीम ने अपनी कुशलता और बेहतरीन टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की सीनियर महिला कबड्डी में अपनी श्रेष्ठता एक बार फिर साबित कर दी है।

संबंधित खबरें

केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा सदस्यता भी छोड़ने का फैसला

लद्दाख पर चीन को भारत का दो टूक जवाब, MEA बोला- इनकार से नहीं बदलेगा सच

कन्नौज में पूर्व BJP सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, हेड कॉन्स्टेबल की मौत

कब और कहां होगा भारत-वेस्टइंडीज का चौथा मुकाबला? जानें लाइव स्ट्रीमिंग समेत पूरी डिटेल

‘कांग्रेस ने CEC को मंत्री और राज्यपाल बनाया’, राहुल गांधी के आरोपों पर पीयूष गोयल का पलटवार

Recommended Stories