यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

यूपी में 16 अक्टूबर को होने वाले 10 राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में आठ उम्मीदवारों के नाम हैं. संख्याबल के हिसाब से बीजेपी सात सीटों पर जीत सकती है.
UP Rajyasabha Election List 2026
UP Rajyasabha Election List 2026

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी आज यानी सोमवार को अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की एक-एक राज्यसभा सीट के लिए रविवार को उम्मीदवार घोषित करने के बाद अब बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की लिस्ट भी जारी कर दी है. यूपी की सियासत में यह ऐलान इसलिए भी बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि कुछ ही महीनों बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं और पार्टी राज्यसभा उम्मीदवारों के चयन में भी आगामी चुनाव के जातीय और राजनीतिक समीकरणों को साधने की कोशिश कर रही है. मौजूदा विधानसभा के आंकड़ों और राजनीतिक हालातों को देखते हुए बीजेपी की सात राज्यसभा सीटों पर जीत लगभग तय मानी जा रही है, जबकि एक अन्य सीट पर भी पार्टी की जीत की प्रबल संभावना जताई जा रही है. ऐसे में यूपी से कुल आठ उम्मीदवारों के नाम बीजेपी की रणनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होंगे.

चौकाने वाले नाम सामने आए

यूपी में होने वाले द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आठ उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में काफी चौंकाने वाले नाम शामिल हैं. क्योंकि अभी तक पिछले दावों और आधारों पर लग रहा था की बीजेपी इसस बार काफी बड़े चेहरों को टिकट देगी. लेकिन इस लिस्ट में वो नाम शामिल नहीं हैं.

लिस्ट के अनुसार शामिल नाम है-

बीजेपी धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्णा पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार.

बीजेपी की इस लिस्ट में जाति समीकरण का पूरा ध्यान रखा गया है. इस बार बीजेपी ने 3 ओबीसी, 2 दलित, 2 ब्राह्मण और 1 ठाकुर समुदाय के उम्मीदवार को मौंका मिला दिया है. राज्यसभा के उम्मीदवारों की रेस में स्मृति ईरानी, कुमार विश्वास और हरदीप सिंह पुरी जैसे बड़े नेताओं का नाम आगे चल रहा था. लेकिन बीजेपी ने सारी रणनीति ही बदल दी. बीजेपी ने 2 महिला उम्मीदवारों को मौका दिया है, श्रुति गंगवार और प्रियंका सिंह रावत दो महिला उम्मीदवार शामिल हैं. श्रुति गंगवार पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की बेटी हैं.

यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने लिस्ट जारी कर दी है.

भाजपा (BJP) द्वारा घोषित उत्तर प्रदेश के ये 8 राज्यसभा उम्मीदवारों के बारे में

  • धर्मपाल सिंह – बरेली (वे बरेली की आंवला विधानसभा सीट से विधायक और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं)।
  • श्रुति गंगवार – बरेली की अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की चेयरपर्सन और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। (ये पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी हैं)।
  • प्रियंका सिंह रावत – बाराबंकी (यह बाराबंकी लोकसभा सीट से पूर्व सांसद रह चुकी हैं)।
  • विद्यासागर सोनकर – जौनपुर (ये मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले हैं और पूर्व में वहां से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं)।
  • राधाकांत ओझा – प्रयागराज (इलाहाबाद) (यह प्रयागराज उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के प्रमुख चेहरों में से रहे हैं)।
  • प्रकाश पाल – कानपुर/बुंदेलखंड क्षेत्र (पार्टी संगठन में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सक्रिय रहे हैं)।
  • राम प्रताप सिंह चौहान – उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री और पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी हैं। वे आगरा की एत्मादपुर विधानसभा सीट से वर्ष 2017 से 2022 तक भाजपा विधायक रहे हैं। संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
  • गोपी कृष्ण पाण्डेय – सुल्तानपुर/पूर्वी उत्तर प्रदेश (संगठनात्मक रूप से पूर्वी यूपी के क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ नेता)।

8 सीटों पर उम्मीदवार, 6 अक्टूबर को नामांकन

बीजेपी के उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के 8 उम्मीदवारों का नामांकन 6 अक्टूबर को होने की जानकारी है. नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. इससे साफ है कि पार्टी राज्यसभा चुनाव के इस पूरे कार्यक्रम को संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर अहम राजनीतिक घटनाक्रम के तौर पर पेश करने की तैयारी में है.

संबंधित खबरें

यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

‘हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी’, CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत का बयान

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर SC का इनकार, कहा- ‘न्यूज रिपोर्ट के आधार पर आदेश नहीं देंगे’

दिल्ली रेप: सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस को फटकार, जज ने कहा- ‘….आरोपियों के बीच ख़ौफ़ होना चाहिए।

‘दुबारा होगा हमला’! अलकायदा की चेतावनी! ओमानी पायलट हिमामी की तारीफ

Recommended Stories

यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

‘हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी’, CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत का बयान

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर SC का इनकार, कहा- ‘न्यूज रिपोर्ट के आधार पर आदेश नहीं देंगे’

दिल्ली रेप: सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस को फटकार, जज ने कहा- ‘….आरोपियों के बीच ख़ौफ़ होना चाहिए।

‘दुबारा होगा हमला’! अलकायदा की चेतावनी! ओमानी पायलट हिमामी की तारीफ