वैभव सूर्यवंशी का धमाका, राजस्थान ने CSK को 8 विकेट से हराया

सोमवार 30 मार्च को हुए चेन्नई और राजस्थान के बीच हुए मैच में CSK बुरी तरह से हार गई। राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में अपनी बल्लेबाजी से ऐसा गदर मचाया कि पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) नतमस्तक हो गई। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में चेन्नई 19.4 ओवर में 127 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। 128 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने वैभव की इस पारी के दम पर 12.1 ओवर में ही जीत हासिल कर ली।15 साल के वैभव ने केवल 15 गेंद में तूफानी अर्धशतक जड़ा, जो आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज पचासा है। उन्होंने अपनी पारी में पांच छक्के और चार चौके जड़े और 15 गेंद में अर्धशतक जड़ने वाले आईपीएल के पांचवें बल्लेबाज बन गए।

वैभव का फ्लाइंग किस वीडियो वायरल

मैच के बाद वैभव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फ्लाइंग किस देते नजर आए। दरअसल, मैच खत्म होने के बाद ड्रेसिंग रूम की ओर जाते समय उन्होंने कैमरे की तरफ मुड़कर यह इशारा किया, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वैभव सूर्यवंशी के फ्लाइंग KISS का वीडियो सामने आया है. सवाल है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आखिर किसे फ्लाइंग KISS दिया? वैसे सिर्फ फ्लाइंग KISS का ही नहीं, राजस्थान रॉयल्स की जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी का एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उनके भोलेपन की शानदार झलक दिख रही है। सबसे पहले बात वैभव सूर्यवंशी के फ्लाइंग KISS वाले वीडियो की. राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी का फ्लाइंग KISS देते हुए वीडियो खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में वैभव सूर्यवंशी मैच खत्म होने के बाद अपने सीनियर टीममेट और ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल के साथ ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते दिखते हैं. उसी दौरान वो पीछे की तरफ मुड़कर देखते हैं और एक फ्लाइंग KISS देते हैं. वैभव सूर्यवंशी ने ये फ्लाइंग KISS कैमरे के लिए किया।

कैमरे के साथ खास बॉन्डिंग

एक और वीडियो में वैभव इंटरव्यू के दौरान कैमरे को लेकर सवाल करते नजर आए। जब उनसे कहा गया कि वे कैमरे के काफी करीब हैं, तो उनके चेहरे पर मासूम मुस्कान देखने को मिली, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

CSK की बल्लेबाजी पूरी तरह फेल

वहीं बिना धोनी के उतरी चेन्नई को राजस्थान के गेंदबाजों ने घुटनों पर ला दिया। सीएसके लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही और धोनी के बिना एक युवा टीम मुश्किल हालात में ऐसी पिच पर ढेर हो गईकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के टॉस हारने के बाद चेन्नई के लिए चीजें तेजी से बिगड़ने लगीं। आर्चर और बर्गर ने पिच से मिल रही मदद का पूरा लाभ उठाया और पावरप्ले में ही संजू सैमसन, रुतुराज और आयुष म्हात्रे को आउट कर सीएसके को बैकफुट पर ला दिया। संदीप शर्मा ने पावरप्ले के आखिर में मैट शॉर्ट को आउट कर दबाव बढ़ा दिया, जिससे सीएसके की पारी लड़खड़ा गई। साल 2020 के बाद पहला मौका था जब संजू सैमसन आईपीएल के पहले मैच में बिना अर्धशतक लगाए हुए आउट हुए।

संबंधित खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

‘राम अमीरों के, शिव गरीबों के’, रेवंत रेड्डी के बयान पर BJP का पलटवार

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का चौकाने वाला दावा, 2020 की रिपोर्ट में क्या था?

Asian Games 2026: यशवीर सिंह ने जीता सिल्वर, रोहित यादव को ब्रॉन्ज, जैवलिन में भारत का डबल पोडियम

भगत सिंह की 119वीं जयंती पर देशभर में श्रद्धांजलि, PM मोदी और ओम बिरला ने किया नमन

Recommended Stories

CEC ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

‘राम अमीरों के, शिव गरीबों के’, रेवंत रेड्डी के बयान पर BJP का पलटवार

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का चौकाने वाला दावा, 2020 की रिपोर्ट में क्या था?

Asian Games 2026: यशवीर सिंह ने जीता सिल्वर, रोहित यादव को ब्रॉन्ज, जैवलिन में भारत का डबल पोडियम

भगत सिंह की 119वीं जयंती पर देशभर में श्रद्धांजलि, PM मोदी और ओम बिरला ने किया नमन