Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

वेनेजुएला संकट: ट्रंप के ऑपरेशन से वैश्विक आग भड़की, क्या मंडरा रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा?

ट्रंप का मिशन तबाही

दुनिया एक बार फिर बारूद के ढेर पर खड़ी दिखाई दे रही है, और इस बार तनाव का केंद्र बना है वेनेजुएला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक कमांडो ऑपरेशन के बाद वैश्विक राजनीति में भूचाल आ गया है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरिस को हिरासत में लिए जाने के बाद दुनिया दो स्पष्ट खेमों में बंट गई है, जिससे तीसरे विश्व युद्ध की आहटें सुनाई देने लगी हैं।

मादुरो की गिरफ्तारी पर अंतरराष्ट्रीय तनाव चरम पर है। एक तरफ अमेरिका है, वहीं दूसरी तरफ रूस, चीन, ईरान और उत्तर कोरिया एक साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। ये देश मादुरो की तत्काल रिहाई की मांग कर रहे हैं और अमेरिका के इस कदम को एक संप्रभु राष्ट्र की लीडरशिप का अपहरण मान रहे हैं। यह दबाव अब केवल कूटनीतिक नहीं रह गया है, बल्कि मिसाइल और परमाणु ताकत की धमकियों तक पहुंच चुका है।

सैन्य शक्ति प्रदर्शन और चीनी तैयारी

इस संकट के बीच कई देशों ने सीधे सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया है। उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने अमेरिका को खुली चेतावनी देते हुए जापान सागर में बैलेस्टिक मिसाइलें दागकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि अगर मादुरो को तुरंत रिहा नहीं किया गया तो दुनिया एक बड़े युद्ध की ओर बढ़ सकती है। वहीं, चीन भी आक्रामक रुख में है। पेंटागन की एक रिपोर्ट ने हालात को और गंभीर कर दिया है, जिसके मुताबिक चीन ने मंगोलिया बॉर्डर के पास 100 से ज्यादा इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल साइलो तैयार किए हैं। ये मिसाइलें (जैसे DF-31 और DF-41) 15,000 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम हैं, यानी अमेरिका के प्रमुख शहर सीधे इनकी जद में हैं।

तेल और ड्रग्स की राजनीति

इस पूरे ऑपरेशन के पीछे तेल और ड्रग तस्करी की राजनीति भी महत्वपूर्ण कारक है। डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में वेनेजुएला के तेल पर नियंत्रण का ऐलान किया है। उन्होंने दावा किया है कि वेनेजुएला की अंतरिम सरकार अमेरिका को 30 से 50 मिलियन बैरल तेल देगी, जिसकी बिक्री से मिलने वाला पैसा ट्रंप के नियंत्रण में रहेगा। इस ऐलान ने स्पष्ट कर दिया है कि तेल के हित इस पूरे संकट की बड़ी वजह हैं। दूसरी ओर, अमेरिका ने मादुरो की पत्नी सीलिया फ्लोरिस पर ड्रग तस्करी से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं और उन्हें न्यूयॉर्क की जेल में रखा है। अमेरिका का दावा है कि वे ही वेनेजुएला के ड्रग कार्टेल की असली मास्टरमाइंड हैं, हालांकि वेनेजुएला इन आरोपों को झूठा बताता है। सीलिया फ्लोरिस एक प्रभावशाली राजनीतिक हस्ती रही हैं, जो नेशनल असेंबली की स्पीकर और अटॉर्नी जनरल जैसे पदों पर काम कर चुकी हैं।

वेनेजुएला इस वक्त पूरी दुनिया के लिए सबसे बड़ा फ्लैश प्वाइंट बन चुका है। मिसाइलों की धमकियां, परमाणु ताकत का प्रदर्शन और तेल की राजनीति मिलकर दुनिया को ऐसे खतरनाक मोड़ पर ले आई हैं, जहां एक छोटी सी चूक भी बड़े युद्ध में बदल सकती है। अब सवाल यह है कि क्या ट्रंप पीछे हटेंगे या फिर दुनिया एक और विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है?

संबंधित खबरें

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य कर विभाग को निर्देश दिए

Welcome To The Jungle : ‘वेलकम टू द जंगल’ मूवी को लेकर दर्शकों के बीच

Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के इतिहास में

Haryana News : कैथल जिले के चीका क्षेत्र में एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा

NEET Paper Leak : सुप्रीम कोर्ट ने आज नीट 2026 पेपर लीक मामले की सुनवाई

Jaisalmer Natural Gas : जैसलमेर जिले के डांडेवाला क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का नया भंडार

Rajasthan News : सीकर में NEET परीक्षा रद्द होने के बाद अवसाद में छात्र प्रदीप

China Coal Mine Accident : चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए

LPG price today : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी

Up News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने श्रमिक कल्याण, कौशल

Delhi Heatwave : मई की शुरुआत जहां दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी रही थी, वहीं

Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज