प्रेमानंद आश्रम विवाद के मामले में विराट कोहली ने तोड़ी चुपी, कहा- ‘5 करोड़ लेकर आश्रम जाने का दावा झूठा’

विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज से जुड़ाव को लेकर लगाए गए 5 करोड़ रुपये के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इस दावे को झूठा बताया और मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट किया.
विराट कोहली
प्रेमानंद महाराज से जुड़ाव पर आरोपों पर बोले विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने को लेकर सोशल मीडिया पर किया गया एक दावा चर्चा में है. दावा किया गया था कि विराट कोहली को प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए 5 करोड़ रुपये दिए गए थे. इस दावे से सोशल मीडिया पर सनसनी फ़ैल गयी है. जिसके बाद विराट कोहली की टीम ने इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे झूठा और बेनुनियाद बताया है.

कोहली की टीम ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

विराट कोहली के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज उर्फ दिनेश शर्मा द्वारा विराट कोहली को लेकर किए गए दावे पूरी तरह गलत हैं. बयान के मुताबिक, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा प्रेमानंद महाराज से अपनी आस्था और सम्मान के कारण मिलते हैं. इन मुलाकातों का किसी भी तरह के व्यावसायिक लेन-देन या भुगतान से कोई संबंध नहीं है. कोहली की टीम ने स्पष्ट किया कि आश्रम जाने के लिए विराट कोहली को 5 करोड़ रुपये दिए जाने का दावा केवल है झूठ है और इसका कोई प्रमाणित आधार नहीं है.

मीडिया से जिम्मेदारी से रिपोर्टिंग की अपील

विराट कोहली की टीम ने मीडिया संस्थानों से भी अपील की है कि इस तरह के दावों को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की पूरी तरह जांच की जाए. टीम का कहना है कि बिना सत्यापन के झूठे दावों को आगे बढ़ाने से गलत सूचना फैल सकती है. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहले भी कई बार प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन जा चुके हैं. उनकी मुलाकातों की तस्वीरें और वीडियो समय-समय पर सोशल मीडिया पर सामने आते रहे हैं.

फलाहारी महाराज ने क्या दावा किया था?

सोशल मीडिया पर वायरल दावे में फलाहारी महाराज उर्फ दिनेश शर्मा के हवाले से कहा गया था कि जनवरी 2023 में विराट कोहली की प्रेमानंद महाराज से पहली मुलाकात के लिए राजस्थान की एक निजी कंपनी और प्रॉपर्टी बिल्डर लॉबी ने कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये खर्च किए थे. दावा यह भी था कि इसके पीछे प्रेमानंद महाराज के प्रचार और लोकप्रियता को बढ़ाने का उद्देश्य था. जिसे अब विराट कोहली की टीम ने इन सभी आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है. इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि भी सामने नहीं आई है.

रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद चर्चा में आया मामला

विराट कोहली से जुड़ा यह मामला ऐसे समय पर सामने आया, जब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की आत्महत्या के मामले के बाद आश्रम और उससे जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज थी. इसी दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की आश्रम यात्रा को लेकर भी कई तरह के दावे सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए. अब कोहली की टीम की ओर से जारी सफाई के बाद 5 करोड़ रुपये वाले दावे को लेकर उनकी ओर से स्थिति स्पष्ट कर दी गई है.

संबंधित खबरें

प्रियंका गांधी सड़क पर लेटकर बोलीं- ‘मैं नहीं हटूंगी’, राहुल-प्रियंका हिरासत में

जंतर-मंतर पर भारी पुलिस बल, राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों का कूच, बोले- ‘हर FIR एक मेडल’

शतक लगाते ही श्रेयस अय्यर ने लगाई 18 पायदान की छलांग, सीधे टॉप-10 में एंट्री

जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसदों की बस पुलिस ने रोकी, राहुल-प्रियंका गांधी को नीचे उतारा

दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका

Recommended Stories

प्रियंका गांधी सड़क पर लेटकर बोलीं- ‘मैं नहीं हटूंगी’, राहुल-प्रियंका हिरासत में

जंतर-मंतर पर भारी पुलिस बल, राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों का कूच, बोले- ‘हर FIR एक मेडल’

शतक लगाते ही श्रेयस अय्यर ने लगाई 18 पायदान की छलांग, सीधे टॉप-10 में एंट्री

जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसदों की बस पुलिस ने रोकी, राहुल-प्रियंका गांधी को नीचे उतारा

दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका