विशाखापट्टनम में दिल दहला देने वाली वारदात, नौसेना कर्मी ने प्रेमिका की हत्या कर शव के टुकड़े किए

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिससे इंसानियत से विश्वास उठ जाए, एक नौसेना कर्मी ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना गाजुवाका के एलवी नगर इलाके की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

प्रेम संबंध बना वारदात की वजह

आरोपी रविंद्र, जो भारतीय नौसेना में एयरक्राफ्ट टेक्नीशियन है, का एक शादीशुदा महिला मोनिका के साथ संबंध था। बताया जा रहा है कि घटना के समय उसकी पत्नी मायके में थी, तभी उसने अपनी प्रेमिका को घर बुलाया था।

विवाद के बाद हत्या

शुरुआत में दोनों के बीच सब कुछ सामान्य था, लेकिन देर रात पैसों को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में चाकू से हमला कर महिला की हत्या कर दी।

शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखा

हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए शव को कई टुकड़ों में काट दिया। शरीर के अलग-अलग हिस्सों को फ्रिज और सूटकेस में रखा गया, जबकि कुछ अंगों को बाहर ले जाकर जलाने की कोशिश की गई।

पहले से रची गई थी साजिश

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने इस वारदात की पहले से योजना बनाई थी। उसने ऑनलाइन चाकू और सफाई से जुड़े सामान मंगवाए थे, ताकि हत्या के बाद सबूत मिटा सके।

खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

वारदात के बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपना अपराध कबूल कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि महिला उस पर शादी और पैसों को लेकर दबाव बना रही थी, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया।

पुराना था दोनों का रिश्ता

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच साल 2020 से संबंध थे। हालांकि आरोपी का दावा है कि उसने 2023 में ही रिश्ता खत्म कर लिया था, लेकिन महिला लगातार संपर्क में बनी हुई थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

संबंधित खबरें

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया दीपके-रांका और सौरव दास को रिहा, प्रोटेस्ट के लिए रखी शर्त!

ध्रुव राठी की नागरिकता पर विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल हो सकते हैं?

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

Recommended Stories