दोस्त से मिलने आई युवती का रेप के बाद कत्ल, तीन नाबालिगों समेत चार गिरफ्तार

घर पर दोस्त से मिलने आई एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिगों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली: दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में 17 वर्षीय लड़की की कथित तौर पर रेप के बाद चाकू से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिगों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, लड़की आरोपियों को जानती थी और उनके साथ टेंपो में गई थी।

पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान आरोपियों ने टेंपो में शराब पी। आरोप है कि इसके बाद लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया। पुलिस का कहना है कि लड़की ने जब शिकायत करने की बात कही तो आरोपियों ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को खुले खेत में फेंक दिया।

लड़की का शव 13 सितंबर को कुशक रोड स्थित जयपाल राणा के खेत के पास मिला था। शव कई दिनों तक पड़े रहने के कारण उसकी हालत काफी खराब हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक, शव के कुछ हिस्सों को आवारा कुत्तों ने नुकसान पहुंचाया था और एक हाथ शरीर से अलग मिला था।

50 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाली

पुलिस ने बताया कि शुरुआत में मामले में कोई प्रत्यक्षदर्शी या संदिग्ध सामने नहीं था। जांच के दौरान पुलिस ने इलाके और आसपास के रास्तों के 50 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध टेंपो दिखाई दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान 15 और 16 सितंबर की दरमियानी रात टेंपो को स्वरूप नगर की खड्डा कॉलोनी में खोज लिया गया। पुलिस ने टेंपो चालक से पूछताछ की, जिसके बाद मामले में अन्य आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिली।

तीन नाबालिग भी आरोपी

पुलिस के मुताबिक, मामले में गिरफ्तार वयस्क आरोपी की पहचान खड्डा कॉलोनी निवासी शिवम उर्फ सुदामा के रूप में हुई है। उसके साथ 16 और 17 साल की उम्र के तीन किशोरों को भी पकड़ा गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो चाकू, उनके कथित तौर पर पहने हुए कपड़े और टेंपो बरामद किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

पुलिस के अनुसार, लड़की के परिवार ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। परिवार का कहना था कि वह पहले भी कई बार घर से चली जाती थी और कुछ दिनों बाद लौट आती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

मेडिकल डिवाइसों के बढ़ते दामों पर लगाम कसने की उठी मांग, जानिए क्यों जरूरी है यह कदम

कर्नाटक: डीके शिवकुमार के दौरे से पहले हटाई गई सीएम सिद्धारमैया की मूर्ति, जानें पूरा मामला

निठारी कांड का आरोपी सुरेंद्र कोली आत्महत्या

किशाऊ बांध परियोजना पर सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान, लड़ाई हमने लड़ी तो श्रेय भी हमारा मिलना चाहिए

गयाजी में पितृपक्ष से पहले ऑनलाइन पिंडदान पर बवाल, पंडा समाज ने खोला मोर्चा

Recommended Stories

मेडिकल डिवाइसों के बढ़ते दामों पर लगाम कसने की उठी मांग, जानिए क्यों जरूरी है यह कदम

कर्नाटक: डीके शिवकुमार के दौरे से पहले हटाई गई सीएम सिद्धारमैया की मूर्ति, जानें पूरा मामला

निठारी कांड का आरोपी सुरेंद्र कोली आत्महत्या

किशाऊ बांध परियोजना पर सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान, लड़ाई हमने लड़ी तो श्रेय भी हमारा मिलना चाहिए

गयाजी में पितृपक्ष से पहले ऑनलाइन पिंडदान पर बवाल, पंडा समाज ने खोला मोर्चा