Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

सरकार के 9 साल पूरे होने पर, सीएम योगी का बड़ा बयान-‘यूपी अब हर क्षेत्र में आगे, पहले हालात थे बदतर’

यूपी में योगी सरकार के 9 साल पूरे होने पर सीएम योगी ने प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए कहा कि PM मोदी के विजन को उनकी डबल इंजन की सरकार डबल विकास के साथ लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। पहले यूपी पहचान के लिए मोहताज था लेकिन डबल इंजन की सरकार में नवरात्रि और रमजान एक साथ चल रहे हैं, अलविदा की नमाज और ईद भी आने वाली है, लेकिन कहीं कोई अशांति नहीं है. सभी पर्व शालीनता से मनाए जा रहे हैं, न कोई भय है, न तनाव, न दंगे का डर और न ही कर्फ्यू का खतरा. यही सुशासन और बेहतर सुरक्षा का प्रमाण है। सीएम योगी ने कहा- पहले किसान आत्महत्या को मजबूर था, युवाओं को नौकरियां नहीं मिलती थीं, युवाओं के जीवन के साथ पहले की सरकारों में खिलवाड़ किया जाता था लेकिन आज यूपी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, यूपी में सब शांतिपूर्वक चल रहा है।

भर्तियों में पारदर्शिता, 9 लाख से ज्यादा नौकरियां-CM Yogi

सीएम योगी ने बताया कि वर्ष 2017 से पहले भर्तियां नहीं होती थीं और सरकार की नीयत साफ नहीं थी। लेकिन पिछले 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक नौकरियां दी गई हैं, जिनमें 2 लाख से ज्यादा पुलिस भर्तियां शामिल हैं। अब भर्ती और चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है और पुलिस प्रशिक्षण क्षमता भी काफी बढ़ाई गई है।

पुलिस व्यवस्था में बड़े सुधार- CM Yogi

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला बटालियनों का गठन किया गया है और कई जिलों में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू की गई है। साथ ही हर जिले में साइबर थाने स्थापित किए गए हैं, जिससे कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव- CM Yogi

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सड़कों की हालत बेहद खराब थी, लेकिन अब प्रदेश में एक्सप्रेसवे का जाल बिछाया जा रहा है। कई शहरों में मेट्रो सेवा शुरू हो चुकी है और हवाई कनेक्टिविटी भी तेजी से बढ़ रही है, जिससे विकास को नई गति मिली है।

निवेश और उद्योगों में बढ़ोतरी- CM Yogi

सीएम योगी ने कहा कि पहले नोएडा जैसे क्षेत्रों को लेकर कई भ्रांतियां थीं, लेकिन अब माहौल पूरी तरह बदल चुका है। बेहतर सुरक्षा और नीतियों के चलते बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है और हर जिले में उद्योग स्थापित हो रहे हैं, जिससे लाखों लोगों को रोजगार मिल रहा है।

किसानों के लिए योजनाएं और बढ़ी आय- CM Yogi

सीएम योगी ने बताया कि किसानों के लिए ऋण माफी, सम्मान निधि और गन्ना भुगतान जैसी कई योजनाएं लागू की गई हैं। कृषि विकास दर में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और अब किसान आत्मनिर्भर बन रहा है, एक से अधिक फसलें उगा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब तेजी से विकास करने वाला राज्य बन चुका है।

संबंधित खबरें

US-Iran सीजफायर टूटने के बाद होर्मुज स्ट्रेट और तेल बाजार पर संकट बढ़ा, जिसका सीधा

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT जांच के बीच बड़ा खुलासा, सूत्रों के मुताबिक नोटों

Nifty में तेजी के संकेत, 24,200-24,300 पार होते ही दिख सकती है शॉर्ट-कवरिंग; 10 जुलाई

सुष्मिता देव, सुखेंदु शेख रॉय और प्रकाश बारिक हुए बीजेपी में शामिल, सियासी हलचल तेज

भारत-इंग्लैंड चौथे T20 में टीम इंडिया के सामने सीरीज बचाने की चुनौती, ब्रिस्टल में जीत

भिलाई के OYO होटल में प्रेमी-प्रेमिका के विवाद के बाद युवक की मौत का मामला

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर पर पत्नी की हत्या का आरोप, डिजिटल सबूतों और चैट रिकॉर्ड

‘धमाल 4’ की रिलीज से पहले ही ‘धमाल 5’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

पश्चिम एशिया (Middle East) एक बार फिर बारूद के ढेर पर बैठ गया है, अमेरिका

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा, परमाणु ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक सहयोग को मजबूत करने

“तथ्यों पर बहस कीजिए, पत्रकारों पर बेबुनियाद आरोप लगाना बंद कीजिए” राम मंदिर से जुड़े

दिल्ली-NCR में भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम ने जनजीवन प्रभावित कर दिया, कई