स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान का बड़ा ऐलान: स्टेज शो से ले रहे लंबा ब्रेक, जानिए कब होगी वापसी?

स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान
स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान

अपने चुटीले अंदाज़ और ‘सख्त लौंडा’ की छवि से लाखों दिलों पर राज करने वाले स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान ने अपने फैंस को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने अचानक स्टैंड-अप स्टेज शो से एक लंबा ब्रेक लेने का ऐलान किया है। यह घोषणा उन्होंने हाल ही में चल रहे अपने टूर के दौरान की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जाकिर खान इन दिनों अपने लोकप्रिय स्टैंड-अप शो ‘स्पेशल पापा यार’ के साथ देश के अलग-अलग शहरों में प्रस्तुति दे रहे हैं। हैदराबाद में अपने शो के दौरान जाकिर ने दर्शकों से बात करते हुए बताया कि स्वास्थ्य और कुछ निजी कारणों से वह जल्द ही लंबा ब्रेक लेने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हैदराबाद का यह शो इस शहर में उनका आखिरी शो होगा, जिसके बाद वह स्टेज से दूर हो जाएंगे।

कॉमेडियन ने अपनी वापसी को लेकर एक लंबी टाइमलाइन भी दी। उन्होंने दर्शकों को बताया कि वह संभवतः 2028-29 या 2030 में ही स्टेज पर वापसी करेंगे। जाकिर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी ब्रेक लेने का इशारा किया था। मंगलवार को दुबई पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि 20 जून तक होने वाला हर शो एक सेलिब्रेशन की तरह होगा।

उन्होंने अपने फैंस से अपील करते हुए कहा था कि वह इस टूर में कई शहरों में नहीं आ पाएंगे। इसलिए दर्शक थोड़ा ज्यादा प्रयास करके भी उनके शो में जरूर आएं, क्योंकि यह उनका अंतिम दौरा है। स्टेज से उन्होंने वहां मौजूद हर शख्स का दिल से शुक्रिया अदा किया और कहा कि दर्शकों का प्यार उनके लिए अमूल्य है और वह हमेशा इसके लिए आभारी रहेंगे।

फिलहाल जाकिर खान की यह घोषणा उनके फैंस के लिए निराशाजनक है, लेकिन वे उम्मीद कर रहे हैं कि कॉमेडियन जल्द ही अपनी नई कहानियों के साथ स्टेज पर धमाकेदार वापसी करेंगे।

संबंधित खबरें

‘ये आंदोलन बाहर से फंडेड है’, हरीश साल्वे का दावा- नेपाल और बांग्लादेश जैसी स्थिति बनाने की कोशिश

राहुल गांधी के चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ याचिका पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट, जल्द हो सकती है सुनवाई

“राहुल गांधी की राजनीति का कोई स्तर नहीं”, अनुराग ठाकुर बोले- देश ने नेता प्रतिपक्ष का ऐसा नाटक कभी नहीं देखा

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई

उत्तर कोरिया ने फिर दागीं कई बैलिस्टिक मिसाइलें, दक्षिण कोरिया और जापान में बढ़ी चिंता

Recommended Stories