भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

‘गैंगस्टरां ते वार’ का 122वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 512 स्थानों पर छापेमारी, 244 गिरफ्तार

Punjab News : राज्य में चल रही निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 122वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 512 ठिकानों पर छापेमारी की.

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरू की गई निर्णायक लड़ाई है, जिसे 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं.

पुलिस ने पांच भगोड़े अपराधियों को पकड़ा

उन्होंने कहा कि 122वें दिन पुलिस टीमों ने छह हथियारों सहित 244 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 31,208 हो गई है.

इसके अलावा 116 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है, जबकि 20 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने पांच भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया.

एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर जारी

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचना भी दे सकते हैं.

पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों पर कसा शिकंजा

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 447वें दिन भी जारी रखते हुए 57 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 7.3 किलो हेरोइन, 60 किलो भुक्की, 255 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 3050 रुपये की ड्रग मनी बरामद की. इसके साथ ही मात्र 447 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 65,092 हो गई है. नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने छह व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए भी प्रेरित किया है.

संबंधित खबरें

चिराग की पार्टी में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, नए चेहरों को मौका, चुनावी तैयारी पर फोकस!

GIVA ने हटाया रक्षाबंधन का ऐड, कृति सेनन के आउटफिट पर मचा था विवाद

खान सर फिर विवादों में! UP की महिला ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

26 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें शुभ रंग और अंक

आ रही बिना स्टीयरिंग वाली कार, Tesla की ड्राइवरलेस टैक्सी का इंतजार खत्म! 3 सितंबर को Cybercab की लॉन्चिंग

Recommended Stories

चिराग की पार्टी में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, नए चेहरों को मौका, चुनावी तैयारी पर फोकस!

GIVA ने हटाया रक्षाबंधन का ऐड, कृति सेनन के आउटफिट पर मचा था विवाद

खान सर फिर विवादों में! UP की महिला ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

26 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें शुभ रंग और अंक

आ रही बिना स्टीयरिंग वाली कार, Tesla की ड्राइवरलेस टैक्सी का इंतजार खत्म! 3 सितंबर को Cybercab की लॉन्चिंग