चीन की कोयला खदान में भीषण गैस विस्फोट, 82 की मौत, दर्जनों मजदूर फंसे

China Coal Mine Accident :  चीन के उत्तरी प्रांत शांक्सी से एक बड़ी और बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आई है। चांगझी शहर की लिउशेन्यू कोयला खदान में शुक्रवार शाम को गैस विस्फोट होने से 82 लोगों की मौत हो गई। वहीं बड़ी संख्या में लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, जिसके लिए राहत बचाव कार्य जारी है।

मरने वाले और घायल मजदूरों की संख्या में बढ़ोतरी

बता दें कि शुरुआत में मृतकों की संख्या कम बताई गई थी, लेकिन जैसे-जैसे बचाव अभियान आगे बढ़ा, मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकारी मीडिया के अनुसार, पहले 8 मौतों और 38 मजदूरों के फंसे होने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन बाद में हालात और गंभीर पाए गए।

राहत और बचाव अभियान जारी

हादसे के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बचाव दल लगातार खदान के भीतर फंसे मजदूरों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि अधिकारियों ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

भारत समेत 14 व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ की तैयारी में ट्रंप

UP चुनाव 2027 में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री चेहरा? डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने दिया बड़ा बयान

‘वैभव, अब…’, सूर्यवंशी की 204 रनों की तूफानी पारी के मुरीद हुए सूर्यकुमार, सहवाग और अश्विन

‘माफ कर दो, गलती हो गई…’ मेरठ में पुलिस के सामने गिड़गिड़ाया सलमान, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

मोदी कैबिनेट बैठक में 5 बड़े ऐलान, सिलचर को मिलेगा नया एयरपोर्ट, ₹19,934 करोड़ की सौगात

Recommended Stories