UP चुनाव 2027 में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री चेहरा? डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने दिया बड़ा बयान

UP चुनाव 2027 में BJP के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है. उनके बयान के बाद यूपी की सियासत में CM फेस को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान सामने आया है. बुधवार (25 नवंबर) को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी व्यक्ति के बजाय ‘कमल के फूल’ के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ती है. चुनाव के बाद निर्वाचित विधायक ही तय करेंगे कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. इस दौरान उन्होंने मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपना समर्थन भी जाहिर किया.

‘बीजेपी का चुनावी चेहरा कमल का फूल है’

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से जब पूछा गया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, तो उन्होंने कहा कि चुनाव के समय पार्टी का चेहरा ‘कमल का फूल’ होता है और इसी निशान पर चुनाव लड़ा जाता है.

उन्होंने कहा, ‘चुनाव के बाद जब विधायक चुन लिए जाते हैं, तो उनकी बैठक होती है और केंद्रीय पर्यवेक्षक आते हैं। उस बैठक में सर्वसम्मति से जिसे चुना जाता है, वही नेतृत्व करता है. फिलहाल हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी हैं. भविष्य में योगी जी मुख्यमंत्री रहेंगे या कोई और, यह मैं तय नहीं कर सकता, उस समय चुने गए विधायक ही इसका फैसला करेंगे.’

योगी आदित्यनाथ के समर्थन में क्या बोले केशव मौर्य?

जब केशव प्रसाद मौर्य से सीधे पूछा गया कि क्या वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समर्थन करते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘हां, मैं करता हूं.’

इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री ने बीजेपी के जनाधार को लेकर दावा किया कि 100 में से 60 प्रतिशत वोट उनके पक्ष में हैं, जबकि बाकी 40 प्रतिशत वोट बंटे हुए हैं. उन्होंने कहा कि उस बंटे हुए हिस्से में भी बीजेपी की हिस्सेदारी है, क्योंकि पार्टी की डबल इंजन सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर काम कर रही है.

‘सपा, बसपा और कांग्रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां हैं’

केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस को ‘प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां’ करार दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी में नेतृत्व के चयन के लिए एक निर्धारित संगठनात्मक व्यवस्था है. विधायक दल के नेता का चुनाव केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में होता है. आगामी विधानसभा चुनाव के बाद नेतृत्व को लेकर क्या फैसला होगा, इसकी जानकारी 2027 में ही सामने आएगी.

इमरान मसूद के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर जारी खींचतान पर भी उपमुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के ‘हम सीटों के लिए भीख नहीं मांग रहे हैं’ वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दोनों दलों के बीच चल रहे विवाद से बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ता.

संबंधित खबरें

UP चुनाव 2027 में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री चेहरा? डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने दिया बड़ा बयान

‘वैभव, अब…’, सूर्यवंशी की 204 रनों की तूफानी पारी के मुरीद हुए सूर्यकुमार, सहवाग और अश्विन

‘माफ कर दो, गलती हो गई…’ मेरठ में पुलिस के सामने गिड़गिड़ाया सलमान, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

मोदी कैबिनेट बैठक में 5 बड़े ऐलान, सिलचर को मिलेगा नया एयरपोर्ट, ₹19,934 करोड़ की सौगात

पुणे: कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े खूनी खेल! पहले फायरिंग, फिर धारदार हथियारों से हमला, VIDEO

Recommended Stories