दिल्ली में लू का कहर जारी, तापमान 43-45°C तक जाने की संभावना

Delhi Heatwave : मई की शुरुआत जहां दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी रही थी, वहीं अब बढ़ते तापमान और लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. दिल्ली-NCR में पिछले कई दिनों से जारी हीटवेव का असर शुक्रवार को थोड़ा कम जरूर हुआ, लेकिन इसके बावजूद गर्मी का प्रकोप बना रहा. मौसम विभाग के अनुसार, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार को गरज-चमक के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, हालांकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने साफ किया है कि इससे बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है. आने वाले लगभग 6 दिनों तक कुछ इलाकों में लू की स्थिति बनी रह सकती है.

शुक्रवार (22 मई) को राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहा, लेकिन कई जगहों पर तेज गर्मी और लू ने लोगों को परेशान किया. इस दौरान न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कुछ क्षेत्रों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

तापमान में हल्की गिरावट के बावजूद गर्मी बरकरार

पिछले 24 घंटों में तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिला, जहां अधिकतम तापमान में करीब 1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. सबसे अधिक गर्मी रिज इलाके में दर्ज की गई, जहां तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं गुरुग्राम और गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. दिन के समय 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलीं, जिनकी झोंकों के साथ गति 33 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई.

43-45°C तापमान का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार (23 मई) को न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन कुछ इलाकों में लू की स्थिति जारी रहेगी. सतही हवाओं की गति 20 से 30 किमी प्रति घंटे रहने और झोंकों के साथ 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है.

25 मई को 3°C की बढ़ोतरी

अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, जबकि 25 मई को लगभग 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और इसके बाद करीब 1 डिग्री सेल्सियस की हल्की गिरावट का अनुमान जताया गया है.

IMD ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है. इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, हल्के रंग और ढीले सूती कपड़े पहनना, दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचना तथा बाहर निकलते समय छाता, टोपी और धूप के चश्मे का उपयोग करना शामिल है. साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और पालतू जानवरों का विशेष ध्यान रखने की भी अपील की गई है.

संबंधित खबरें

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”

Recommended Stories

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”