भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, तेज गर्मी के बाद बारिश और ठंडी हवाओं से राहत

Delhi NCR Weather : दिल्ली-NCR में कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बाद शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली. सुबह धूप निकलने के बाद कुछ ही समय में आसमान में घने बादल छा गए और कई जगहों पर बारिश देखने को मिली. तेज हवाओं के साथ हुई इस बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी.

पिछले कुछ दिनों में राजधानी में तापमान लगातार 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ था, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा था. लेकिन शनिवार को मौसम में आए बदलाव के चलते गर्मी से कुछ राहत मिली. मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई थी, जो काफी हद तक सही साबित हुई.

धूल भरी आंधी और तेज हवाएं

अलग-अलग इलाकों में धूल भरी आंधी के दौरान हवाओं की रफ्तार काफी तेज दर्ज की गई. पूसा रोड क्षेत्र में हवा की गति लगभग 80 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई, जबकि पालम में यह करीब 56 किमी प्रति घंटा और प्रगति मैदान में लगभग 35 किमी प्रति घंटा रही. तेज हवाओं के कारण पालम एयरपोर्ट पर दृश्यता भी प्रभावित हुई और कुछ समय के लिए यह 3500 मीटर से घटकर लगभग 1500 मीटर रह गई.

तापमान में फिर बढ़ोतरी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, इस तरह की गरज-चमक और बारिश की गतिविधियों से उत्तर भारत के कई हिस्सों जैसे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में चल रही लू से अस्थायी राहत मिली है. हालांकि, अनुमान है कि रविवार से तापमान फिर से बढ़ना शुरू हो सकता है.

लोगों के लिए सतर्कता की सलाह

आईएमडी ने यह भी बताया कि इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चल सकती हैं और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक जारी रह सकती है. साथ ही अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि जब तक मौसम पूरी तरह सामान्य न हो जाए, तब तक सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें.

संबंधित खबरें

चिराग की पार्टी में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, नए चेहरों को मौका, चुनावी तैयारी पर फोकस!

GIVA ने हटाया रक्षाबंधन का ऐड, कृति सेनन के आउटफिट पर मचा था विवाद

खान सर फिर विवादों में! UP की महिला ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

26 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें शुभ रंग और अंक

आ रही बिना स्टीयरिंग वाली कार, Tesla की ड्राइवरलेस टैक्सी का इंतजार खत्म! 3 सितंबर को Cybercab की लॉन्चिंग

Recommended Stories