भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

मथुरा नगर निगम में कॉकरोच बनकर पहुंचा युवक, यमुना प्रदूषण और गंदगी के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन

UP News : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, जब सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा नगर निगम कार्यालय में कॉकरोच का रूप धारण कर पहुंच गए. दीपक शर्मा ने यह प्रदर्शन यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण और शहर में फैली गंदगी के खिलाफ था. दीपक शर्मा निगम परिसर में कॉकरोच की वेशभूषा में नाचते-गाते पहुंचे, जिसे देखकर वहां मौजूद अधिकारी, कर्मचारी और आम लोग हैरान रह गए.

इस प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दीपक शर्मा कॉकरोच की तरह सीढ़ियों पर रेंगते हुए नजर आ रहे हैं, उन्होंने कहा कि यमुना प्रदूषण और शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार अधिकारी लगातार अनदेखी कर रहे हैं. उनका आरोप है कि जब युवा सामाजिक मुद्दों को लेकर अदालत तक पहुंचते हैं, तब उन्हें गंभीरता से लेने के बजाय अपमानजनक शब्द कहकर टाल दिया जाता है.

कॉकरोच जनता पार्टी की चर्चा तेज

दीपक शर्मा का यह विरोध ऐसे समय में सामने आया है, जब सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से चल रहे व्यंग्यात्मक अभियान की भी चर्चा हो रही है. इस अभियान में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई गई थी.

बताया जा रहा है कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नामक मंच हाल ही में उस विवाद के बाद चर्चा में आया, जिसमें भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अदालत में की गई टिप्पणियों को लेकर बहस शुरू हुई थी. बाद में सीजेआई ने स्पष्ट किया था कि उनकी टिप्पणी को गलत संदर्भ में पेश किया गया.

नगर निगम कार्यालय में जुटी भीड़

नगर निगम कार्यालय में दीपक शर्मा को देखने के लिए कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई. कई लोगों ने उनके प्रदर्शन का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड किया. दीपक ने कहा कि यमुना नदी में लगातार गंदे नालों का पानी छोड़ा जा रहा है और वर्षों से प्रदूषण मुक्त करने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात नहीं बदल रहे, उन्होंने यह भी कहा कि यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो यमुना की स्थिति और खराब हो सकती है.

प्रदर्शन के दौरान दीपक शर्मा ने अधिकारियों का ध्यान खींचने के लिए उनकी गाड़ियों के सामने भी विरोध जताया. हालांकि, उनके अनुसार किसी अधिकारी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. बाद में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और वहां से लौट गए.

संबंधित खबरें

खान सर फिर विवादों में! UP की महिला ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

26 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें शुभ रंग और अंक

आ रही बिना स्टीयरिंग वाली कार, Tesla की ड्राइवरलेस टैक्सी का इंतजार खत्म! 3 सितंबर को Cybercab की लॉन्चिंग

चीनी हुई सस्ती, एक झटके में गिरा दाम, सरकार के कौन से फ़ैसले का दिखा असर

सालों बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग? सीमा विवाद पर चौंकाने वाला संकेत, जाने पूरा मामला….।

Recommended Stories

खान सर फिर विवादों में! UP की महिला ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

26 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें शुभ रंग और अंक

आ रही बिना स्टीयरिंग वाली कार, Tesla की ड्राइवरलेस टैक्सी का इंतजार खत्म! 3 सितंबर को Cybercab की लॉन्चिंग

चीनी हुई सस्ती, एक झटके में गिरा दाम, सरकार के कौन से फ़ैसले का दिखा असर

सालों बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग? सीमा विवाद पर चौंकाने वाला संकेत, जाने पूरा मामला….।