Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है

राजस्थान के छात्र सुसाइड मामले में राहुल गांधी ने परिवार से की बात, बंधाया ढांढस

Rajasthan News : सीकर में NEET परीक्षा रद्द होने के बाद अवसाद में छात्र प्रदीप मेघवाल की आत्महत्या के मामले ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है. एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने प्रदीप के परिवार से मुलाकात की और राहुल गांधी से उनकी फोन पर बात करवाई. बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने परिवार को सांत्वना देते हुए पेपर लीक के खिलाफ सख्त लड़ाई लड़ने का भरोसा दिया.

मिली जानकारी के अनुसार, झुंझुनूं निवासी प्रदीप मेघवाल पिछले तीन वर्षों से सीकर में रहकर NEET की तैयारी कर रहा था. परिजनों के मुताबिक इस बार उसकी परीक्षा अच्छी गई थी, लेकिन परीक्षा रद्द होने के बाद वह लगातार मानसिक तनाव में था. 15 मई को उसने सीकर के पिपराली रोड स्थित जलधारी नगर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. प्रदीप अपने परिवार में तीन बहनों का इकलौता भाई था.

पेपर माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के बाद विनोद जाखड़ रात में सीकर से करीब 60 किलोमीटर दूर प्रदीप के गांव पहुंचे और परिवार से मुलाकात की. इस दौरान राहुल गांधी ने भी फोन पर करीब चार मिनट तक परिजनों से बात की. परिवार ने पेपर माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पेपर लीक रोकने के लिए कड़े कानून की मांग उठाई.

शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग

इस मामले को लेकर एनएसयूआई ने सीकर में शांति मार्च भी निकाला. बता दें कि महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल से सीएलसी चौक तक निकाले गए मार्च में छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने “पेपर लीक बंद करो”, “एनटीए बैन करो” और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की.

विनोद जाखड़ ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते भ्रष्टाचार से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है. वहीं, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा ने कहा कि छात्र हितों की रक्षा के लिए संगठन का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा.

संबंधित खबरें

सीएम योगी आदित्यनाथ नोएडा में 2478 करोड़ रुपये की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और

शोएब अख्तर के भाई शाहिद अख्तर के जनाजे के वायरल वीडियो में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी

केतन अग्रवाल मर्डर केस में महाराष्ट्र सरकार ने वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम को स्पेशल पब्लिक

पहले टी20 में भारत की हार के बाद वैभव सूर्यवंशी को दूसरे मुकाबले में डेब्यू

महाराष्ट्र में कथित पेपर लीक के बाद 28 जून की MAHA TET परीक्षा स्थगित कर

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस जांच के अनुसार सिया गोयल और चेतन चौधरी

उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में पार्किंग विवाद से शुरू हुआ मामला गिरफ्तारी, विरोध प्रदर्शन और बॉर्डर

आयरलैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका न मिलने पर सोशल मीडिया पर

776 रन और 72 छक्कों के बावजूद वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू न मिलने से टीम

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर तनवीर अहमद ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र और बल्लेबाजी पर सवाल उठाते

कौशांबी में जिस युवक का अंतिम संस्कार और 13वीं हो चुकी थी, वह अगले ही