‘भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते’; शोपियां में ढेर हुआ लश्कर का आतंकी कमांडर जाकिर गनी, 4 दिन के ऑपरेशन में बड़ी सफलता

लश्कर
4 दिन के ऑपरेशन में बड़ी सफलता

शोपियां में चार दिन तक चले संयुक्त ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने लश्कर का आतंकी कमांडर जाकिर गनी को मार गिराया, जबकि उसके साथी आतंकी की तलाश अभी भी जारी है।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी आतंकवाद विरोधी कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर जाकिर गनी को मार गिराया. चार दिनों तक चले संयुक्त सर्च ऑपरेशन के बाद बुधवार को चनापोरा इलाके में हुई कार्रवाई में जाकिर गनी ढेर हो गया. पुलिस ने उसका शव बरामद कर लिया है. जबकि मौके से हथियार और गोला-बारूद भी मिले हैं. हालांकि, उसके साथ मौजूद लश्कर का एक अन्य आतंकी लतीफ अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है.

चार दिन तक चला संयुक्त ऑपरेशन

यह ऑपरेशन शनिवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG), सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने शुरू किया था. सुरक्षाबलों ने शोपियां के चनापोरा इलाके में लगातार तलाशी अभियान चलाया और बुधवार को एक गौशाला से जाकिर गनी का शव बरामद किया. अधिकारियों के मुताबिक, तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई. कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद आतंकी मारा गया.

पुलिस ने दिया सख्त संदेश

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस ऑपरेशन के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा. “भाग सकते हैं, लेकिन छिप नहीं सकते” पुलिस ने बताया कि SOG शोपियां, 55RR और CRPF की संयुक्त कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकी मार गिराया गया है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे सुरक्षा बलों के लिए बड़ी कामयाबी बताते हुए कहा कि इलाके में आतंकियों के नेटवर्क को लगातार कमजोर किया जा रहा है.

हथियार बरामद, इलाके में सर्च जारी

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है. पूरे इलाके में सर्च और सैनिटाइजेशन अभियान अभी भी जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वहां कोई अन्य आतंकी छिपा न हो. अधिकारियों के अनुसार, जाकिर गनी के साथ मौजूद लश्कर का दूसरा आतंकी लतीफ अभी भी फरार है। उसकी तलाश के लिए आसपास के इलाकों में घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है.

आतंकियों के खिलाफ लगातार अभियान

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल लगातार आतंकवाद के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। हाल के महीनों में कई बड़े आतंकियों को ढेर किया गया है और उनके ठिकानों को भी ध्वस्त किया गया है. शोपियां में जाकिर गनी का मारा जाना इसी अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है. सुरक्षाबलों का कहना है कि आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन आगे भी जारी रहेंगे और घाटी में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा।

संबंधित खबरें

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा बहाल करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया दीपके-रांका और सौरव दास को रिहा, प्रोटेस्ट के लिए रखी शर्त!

ध्रुव राठी की नागरिकता पर विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल हो सकते हैं?

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा बहाल करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया दीपके-रांका और सौरव दास को रिहा, प्रोटेस्ट के लिए रखी शर्त!

ध्रुव राठी की नागरिकता पर विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल हो सकते हैं?

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद