भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

भारत अपडेट के मैनेजिंग एडिटर प्रेम शंकर सिंह को मिला ‘भारत रत्न गौरव सम्मान 2026’

मैनेजिंग एडिटर प्रेम शंकर सिंह
भारत अपडेट के मैनेजिंग एडिटर प्रेम शंकर सिंह को मिला 'भारत रत्न गौरव सम्मान 2026'

नई दिल्ली, 10 जुलाई। भारत अपडेट के मैनेजिंग एडिटर प्रेम शंकर सिंह को पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘भारत रत्न गौरव सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पुलिस मित्रा फाउंडेशन ट्रस्ट और डीकेएसडी कपूर लाडली नूर फाउंडेशन के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

दक्षिण दिल्ली के लाजपत भवन, लाजपत नगर-4 स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 40 समाजसेवियों, 25 पत्रकारों, 6 डॉक्टरों सहित कई विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में भारत अपडेट के मैनेजिंग एडिटर प्रेम शंकर सिंह को भी पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मान से नवाजा गया।
समारोह की सबसे विशेष प्रस्तुति दिव्यांग बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा, जिसने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से सभी उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के अंत में इन बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

भारत अपडेट के मैनेजिंग एडिटर ‘प्रेम शंकर सिंह’ को मिला ‘भारत रत्न गौरव सम्मान 2026’

इस अवसर पर नाद फाउंडेशन की संस्थापक निशि सिंह, जंगपुरा के विधायक तरविंदर सिंह मारवाह, राज्यसभा के उपनिदेशक एस.एस. मट्टू, मैक्स हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी डायरेक्टर डॉ. मनोज कुमार, राम मनोहर मिश्रा तथा दिल्ली पुलिस के आईपीएस राजेंद्र सागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस मित्रा फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील कुमार ने की, जबकि आयोजन का संयोजन फाउंडेशन के उपाध्यक्ष राजन मखीजा एवं डीकेएसडी कपूर लाडली नूर फाउंडेशन के संस्थापक राजिंदर कपूर ने किया।

अतिथियों ने सम्मानित सभी व्यक्तियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित लोगों को सम्मानित करना नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का माध्यम है। समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

संबंधित खबरें

CM योगी ने कर दिया बड़ा ऐलान! 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट, 1 लाख सरकारी नौकरियां

एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर में दिखे नीरज चोपड़ा, क्या हुआ ‘गोल्डन बॉय’ को?

30 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें शुभ रंग, अंक और क्या करें-क्या न करें

Kawasaki Versys 650 का नया मॉडल भारत में लॉन्च, जाने नए कीमत और फीचर्स

सीएम योगी का सपा पर निशाना, बोले- ‘अच्छी सरकार चुनी जाती है तो काम भी अच्छा होता है’

Recommended Stories

CM योगी ने कर दिया बड़ा ऐलान! 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट, 1 लाख सरकारी नौकरियां

एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर में दिखे नीरज चोपड़ा, क्या हुआ ‘गोल्डन बॉय’ को?

30 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें शुभ रंग, अंक और क्या करें-क्या न करें

Kawasaki Versys 650 का नया मॉडल भारत में लॉन्च, जाने नए कीमत और फीचर्स

सीएम योगी का सपा पर निशाना, बोले- ‘अच्छी सरकार चुनी जाती है तो काम भी अच्छा होता है’