भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

भारत अपडेट के हेड ऑफिस पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, एमडी विवेक पाठक ने किया स्वागत

भारत अपडेट के हेड ऑफिस पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, एमडी विवेक पाठक ने किया स्वागत; प्रदेश के विकास, राम मंदिर और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा
भारत अपडेट न्यूज़ चैनल पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा
भारत अपडेट न्यूज़ चैनल पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा

नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने रविवार को सेक्टर-63 स्थित भारत अपडेट न्यूज़ चैनल के हेड ऑफिस पहुंचे। इस अवसर पर चैनल के एमडी एवं एडिटर-इन-चीफ विवेक पाठक ने उन्हें बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान चैनल के मैनेजिंग एडिटर प्रेम शंकर सिंह के साथ संपादकीय टीम के वरिष्ठ सदस्य भी मौजूद रहे।

सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई इस मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश के विकास, सुशासन, निवेश, बेहतर कानून व्यवस्था, बुनियादी ढांचे के विस्तार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे बदलावों पर विस्तार से चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों का सकारात्मक प्रभाव प्रदेश के हर क्षेत्र में दिखाई दे रहा है।

साथ ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद बढ़ते धार्मिक पर्यटन, उत्तर प्रदेश की नई पहचान, वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों, विकास की राजनीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विज़न पर भी सार्थक संवाद हुआ।

भारत अपडेट न्यूज़ चैनल के एमडी एवं एडिटर-इन-चीफ विवेक पाठक ने पत्रकारिता की भूमिका, जनहित से जुड़े मुद्दों और लोकतंत्र में मीडिया की जिम्मेदारी पर अपने विचार साझा किए। दोनों के बीच सकारात्मक संवाद, जनसरोकार के विषयों और देश-प्रदेश के समसामयिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने भारत अपडेट न्यूज़ चैनल की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता की सराहना की।

संबंधित खबरें

‘जवान’ का रिकॉर्ड ध्वस्त ‘टॉक्सिक’ ने ओपनिंग डे पर मचाया तहलका, दुनियाभर में ₹140 करोड़ से ज्यादा कमाई

नेपाल बाढ़ राहत: अपनों की तलाश के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, दूतावास और राज्यों से ऐसे करें संपर्क

UPTET रिजल्ट में 62 हजार कार्यरत शिक्षक फेल, जानें कैटेगरी वाइज पूरा रिजल्ट

“हत्यारे को सामने लाओ, वरना धरना जारी रहेगा” – अंकित बालियान के पिता की चेतावनी

Recommended Stories