अनन्या पांडे की ‘Bae’ फिर मचाएगी धमाल, सीजन 2 का नया पोस्टर OUT

अनन्या पांडे की पॉपुलर सीरीज ‘Bae’ के सीजन 2 का नया पोस्टर रिलीज हो गया है. नए सीजन को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है.
Call Me Bae
Call Me Bae

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे एक बार फिर अपने चुलबुले और बेफिक्र अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. उनकी चर्चित वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ के दूसरे सीजन का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है. पोस्टर में अनन्या का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है. पहले सीजन के बाद अब दर्शकों को बे की जिंदगी में आने वाले नए उतार-चढ़ाव और दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे.

नए पोस्टर में दिखा अनन्या पांडे का ग्लैमरस अंदाज

‘कॉल मी बे सीजन 2’ के नए पोस्टर में अनन्या पांडे शहर की चकाचौंध के बीच अपने खास अंदाज में नजर आ रही हैं. पोस्टर के जरिए मेकर्स ने संकेत दिया है कि इस बार बे अपनी जिंदगी की कहानी की कमान खुद संभालती दिखाई देगी. प्यार, रिश्तों, ड्रामा और जिंदगी के नए अनुभवों के बीच उसका सफर आगे बढ़ेगा.

नए सीजन में देखने को मिलेंगी नई चुनौतियां

सीरीज के पहले सीजन में बे की जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव और मुंबई में अपनी अलग पहचान बनाने के संघर्ष को दिखाया गया था। दूसरे सीजन में इसी कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा. इस बार बे के सामने आने वाली नई चुनौतियां और निजी जिंदगी में होने वाले बदलाव कहानी को दिलचस्प बनाएंगे. मेकर्स ने अभी तक दूसरे सीजन की कहानी से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है.

दूसरे सीजन में हुई श्रुति हासन की एंट्री

‘कॉल मी बे’ के दूसरे सीजन में अनन्या पांडे एक बार फिर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. इस बार सीरीज की स्टारकास्ट में अभिनेत्री श्रुति हासन भी शामिल हुई हैं. उनके अलावा वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी अपने किरदारों में वापसी करते नजर आएंगे.

कब और कहां रिलीज होगी ‘कॉल मी बे सीजन 2’?

अनन्या पांडे की वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ के दूसरे सीजन का प्रीमियर 17 दिसंबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा. भारत के अलावा दुनियाभर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में दर्शक इस सीरीज का आनंद ले सकेंगे.

करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी सीरीज

‘कॉल मी बे सीजन 2’ का निर्माण धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है. करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता इसके निर्माता हैं, जबकि सोमेन मिश्रा और कॉलिन डी’कुन्हा ने एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी संभाली है. सीरीज की क्रिएटर और कहानीकार इशिता मोइत्रा हैं. उन्होंने समीना मोटलेकर, रोहित नायर और नित्तल चंदराना के साथ मिलकर इसकी कहानी लिखी है.

संबंधित खबरें

परिसीमन बिल पर शरद पवार का बड़ा ऐलान, मोदी सरकार को समर्थन देगी NCP!

‘हिटमैन’ फिर बने MI के कप्तान, नीता अंबानी ने जताई खुशी, आधिकारिक ऐलान

UPPCS-2025 पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दोबारा जारी होगा प्रीलिम्स का रिजल्ट!

अनन्या पांडे की ‘Bae’ फिर मचाएगी धमाल, सीजन 2 का नया पोस्टर OUT

दीपाथून विवाद में सुप्रीम कोर्ट सख्त, मंदिर ट्रस्टियों को किया निलंबित

Recommended Stories

परिसीमन बिल पर शरद पवार का बड़ा ऐलान, मोदी सरकार को समर्थन देगी NCP!

‘हिटमैन’ फिर बने MI के कप्तान, नीता अंबानी ने जताई खुशी, आधिकारिक ऐलान

UPPCS-2025 पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दोबारा जारी होगा प्रीलिम्स का रिजल्ट!

अनन्या पांडे की ‘Bae’ फिर मचाएगी धमाल, सीजन 2 का नया पोस्टर OUT

दीपाथून विवाद में सुप्रीम कोर्ट सख्त, मंदिर ट्रस्टियों को किया निलंबित