4 महीने पहले की थी लव मैरिज, अब नवविवाहिता ने दी जान, सुसाइड नोट में पति-ननद पर लगाए गंभीर आरोप

Bengaluru love marriage suicide
Bengaluru love marriage suicide

बेंगलुरु में चार महीने पुरानी लव मैरिज के बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट में पति और ननद पर आरोप।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी के महज चार महीने बाद एक 25 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान श्वेता के रूप में हुई है. घटना के बाद मौके से एक हस्तलिखित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पति और ननद को जिम्मेदार ठहराया है.

सुसाइड नोट में मां से मांगी माफी

श्वेता ने सुसाइड नोट में अपनी मां को संबोधित करते हुए लिखा, “अगर मैं मर जाऊं तो मां, प्लीज़ उन्हें बख्शना मत. मुझसे गलती हो गई… मुझे माफ़ कर देना” नोट में उसने आरोप लगाया कि पति और ननद द्वारा प्रताड़ना के कारण उसने जीने की इच्छा खो दी थी. फिलहाल पुलिस इस नोट की जांच कर रही है और उसमें लगाए गए आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है.

प्रेम विवाह के बाद बढ़ने लगे थे विवाद

श्वेता ने करीब चार महीने पहले प्रेम विवाह किया था. वह एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं. जांच में सामने आया है कि शादी के बाद पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन भी दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी, जिसके कुछ समय बाद श्वेता ने यह कदम उठा लिया.

अगर आप खबरों के पीछे की पूरी कहानी और हर मुद्दे का सटीक विश्लेषण जानना चाहते हैं, तो 15 अगस्त से देखिए भारत अपडेट का विशेष कार्यक्रम ‘भारत भाग्य विधाता’।

पति हिरासत में, पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है और मृतका के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. परिवार के अन्य सदस्यों को भी सूचना दे दी गई है. पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

संबंधित खबरें

दिल्ली पहुंचते ही अभिजीत दीपके का ऐलान, 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में होगा…….

मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले: रेलवे कर्मचारियों को बोनस, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन

JNU यौन उत्पीड़न मामला: कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम के घर नोटिस चस्पा, दिल्ली पुलिस ने जांच में शामिल होने को कहा

सपा के तीन विधायक हुए बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को बड़ा झटका

नीले ड्रम हत्याकांड मे सजा का ऐलान, मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा

Recommended Stories