Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

अरुणाचल में बारिश का प्रलय! 97 हजार लोग बाढ़ की चपेट में, 7 की मौत, सड़कें-पुल बहने से 425 गांव प्रभावित

अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल में भारी बारिश और बाढ़ से 97,000 लोग प्रभावित, 7 की मौत।

अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने हालात बेहद गंभीर बना दिए हैं. कुमेय नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे सीमावर्ती पारसी-पारलो सर्कल और आसपास के इलाके जलमग्न हो गए हैं. स्कूल, सरकारी दफ्तर और रिहायशी मकानों में पानी घुस गया है, जबकि कई कॉलोनियां और गांव पूरी तरह बाढ़ की चपेट में हैं. भूस्खलन और कटाव के कारण सड़क संपर्क भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है. राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) के अनुसार, ताजा बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 29 लोग घायल हुए हैं. राज्य के 26 जिलों के 425 गांवों में 97,182 लोग इस आपदा से प्रभावित हुए हैं.

कुरुंग कुमेय जिले में सबसे ज्यादा तबाही

सबसे अधिक नुकसान कुरुंग कुमेय जिले में हुआ है. सोमवार सुबह कुमेय नदी के ऊपरी हिस्से में अचानक आई बाढ़ से पारसी-पारलो सर्कल और दामिन सब-डिवीजन में हालात बिगड़ गए. हुरी-दामिन को जोड़ने वाला अहम पुल तेज बहाव में बह गया, जिससे कई गांवों का सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया. पारसी-पारलो में दो मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि एक चर्च को भी नुकसान पहुंचा है। पागम गांव को जोड़ने वाला पुल भी बाढ़ में बह गया। वहीं, इलाके का प्रसिद्ध सेंट थॉमस स्कूल पूरी तरह पानी में डूब गया।

NH-13 बंद, कई इलाकों का संपर्क टूटा

भारी बारिश के कारण पक्के केसांग जिले में पाकरो गांव के पास बड़े भूस्खलन से नेशनल हाईवे-13 बंद हो गया है। प्रशासन का कहना है कि सड़क को दोबारा चालू करने में कम से कम 2 से 3 दिन लग सकते हैं। कई अन्य जिलों में भी सड़कें बंद होने से राहत और बचाव कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

फसल, जंगल और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान

बाढ़ और भूस्खलन का असर केवल जनजीवन तक सीमित नहीं रहा। राज्य में 541.75 हेक्टेयर कृषि भूमि बर्बाद हो चुकी है, जबकि करीब 1,010 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुए हैं।

इसके अलावा आपदा में:

  • 150 सड़कें क्षतिग्रस्त
  • 19 पुल बह गए या टूट गए
  • 221 पेयजल योजनाएं प्रभावित
  • 58 सरकारी भवनों को नुकसान
  • 156 बिजली लाइनें और 224 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त
  • 10 जल विद्युत परियोजनाएं प्रभावित
  • 2 अस्पताल और 3 स्कूलों को नुकसान पहुंचा

राहत अभियान जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जिला प्रशासन, पुलिस, अर्धसैनिक बल और अन्य एजेंसियां मिलकर राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। प्रभावित इलाकों में नुकसान का आकलन किया जा रहा है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक राज्य में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी किनारे और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचें तथा अनावश्यक यात्रा न करें।

संबंधित खबरें

इजरायल में 27 अक्टूबर 2026 को होंगे संसदीय चुनाव, 50 साल में पहली बार कोई

27 जुलाई से शनि वक्री, वृष, मिथुन, सिंह और धनु राशि पर होगा लाभ। वैदिक

ICC Player of the Month के लिए भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल और श्री चरणी हुए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी रिपोर्ट, अगली सुनवाई

अरुणाचल में भारी बारिश और बाढ़ से 97,000 लोग प्रभावित, 7 की मौत। अरुणाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट ने 27 अपीलकर्ताओं को विदेशी घोषित करने वाले गुवाहाटी हाई कोर्ट के फैसले

खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड को कोचिंग विवाद में कोर्ट से जमानत मिली। बिहार

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर आई है.

बेंगलुरु में चार महीने पुरानी लव मैरिज के बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट

यूपी में 182 PCS अधिकारियों का प्रशासनिक फेरबदल, SDM समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी।

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए।

भारत अपडेट के हेड ऑफिस पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, एमडी विवेक पाठक ने किया