Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

ICC Player of the Month के लिए 2 भारतीय क्रिकेटर नॉमिनेट, जून में दमदार प्रदर्शन का मिला इनाम

ICC Player of the Month

ICC Player of the Month के लिए भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल और श्री चरणी हुए नामांकित, दमदार प्रदर्शन करने के लिए मिलेगा ख़िताब

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने जून 2026 के ‘Player of the Month‘ अवॉर्ड के लिए पुरुष और महिला वर्ग के नामांकन का ऐलान कर दिया है। इस बार भारत के लिए बड़ी खुशखबरी यह रही कि पुरुष वर्ग में कप्तान शुभमन गिल और महिला वर्ग में स्पिनर श्री चरणी को नामांकन मिला है। दोनों खिलाड़ियों ने जून महीने में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय क्रिकेट का नाम रोशन किया।

जून में शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोला

भारतीय कप्तान शुभमन गिल के लिए जून का महीना बेहद यादगार रहा। उन्होंने महीने की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच में 126 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर की। इसके बाद वनडे सीरीज में भी उनका बल्ला जमकर चला। दो पारियों में उन्होंने 238 रन बनाए, जिसमें 84 और 154 रन की बेहतरीन पारियां शामिल रहीं। लगातार शानदार बल्लेबाजी की बदौलत गिल ICC Player of the Month की रेस में शामिल हुए हैं।

पुरुष वर्ग में इन खिलाड़ियों से होगी टक्कर

शुभमन गिल के अलावा पुरुष वर्ग में बांग्लादेश के ऑलराउंडर मोसाद्देक हुसैन और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ को भी नामांकित किया गया है मोसाद्देक हुसैन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को इतिहास की पहली वनडे सीरीज जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें ‘Player of the Series’ भी चुना गया। वहीं, नाथन स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 16 विकेट लेकर न्यूजीलैंड की 3-0 की क्लीन स्वीप में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

महिला वर्ग में श्री चरणी ने किया कमाल

महिला वर्ग में भारत की युवा स्पिनर श्री चरणी का नाम भी ICC Player of the Month के लिए नॉमिनेट हुआ है। उन्होंने जून-जुलाई के बीच खेले गए 2026 महिला टी20 विश्व कप में शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए और टूर्नामेंट की सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उनकी लगातार प्रभावशाली गेंदबाजी ने भारतीय महिला टीम को कई अहम मुकाबलों में बढ़त दिलाई।

महिला वर्ग में ये खिलाड़ी भी हैं दावेदार

श्री चरणी के अलावा स्कॉटलैंड की कप्तान कैथरीन ब्राइस और इंग्लैंड की ओपनर डैनी वायट-हॉज भी इस सम्मान की दौड़ में शामिल हैं। कैथरीन ब्राइस ने जून में टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 178 रन बनाने के साथ 11 विकेट भी लिए। वहीं, डैनी वायट-हॉज ने जून महीने में 287 रन बनाए और महिला टी20 विश्व कप 2026 में 302 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं।

भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का मौका

एक ही महीने में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में भारतीय खिलाड़ियों का ICC Player of the Month के लिए नामांकित होना भारतीय क्रिकेट की मजबूती को दर्शाता है। अब क्रिकेट प्रशंसकों की नजर इस बात पर रहेगी कि क्या शुभमन गिल और श्री चरणी अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर यह प्रतिष्ठित सम्मान जीतने में सफल हो पाते हैं।

संबंधित खबरें

IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी। उत्तर-पूर्वी दिल्ली

गुजरात में बढ़ी चिंता, बच्चों में मिले चांदीपुरा वायरस जैसे लक्षण गुजरात में चांदीपुरा वायरस

इजरायल में 27 अक्टूबर 2026 को होंगे संसदीय चुनाव, 50 साल में पहली बार कोई

27 जुलाई से शनि वक्री, वृष, मिथुन, सिंह और धनु राशि पर होगा लाभ। वैदिक

ICC Player of the Month के लिए भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल और श्री चरणी हुए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी रिपोर्ट, अगली सुनवाई

अरुणाचल में भारी बारिश और बाढ़ से 97,000 लोग प्रभावित, 7 की मौत। अरुणाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट ने 27 अपीलकर्ताओं को विदेशी घोषित करने वाले गुवाहाटी हाई कोर्ट के फैसले

खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड को कोचिंग विवाद में कोर्ट से जमानत मिली। बिहार

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर आई है.

बेंगलुरु में चार महीने पुरानी लव मैरिज के बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट

यूपी में 182 PCS अधिकारियों का प्रशासनिक फेरबदल, SDM समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी।