पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चे समेत 3 की मौत

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा

बहरामपुर में स्कूल वैन ट्रेन से टकराई, 2 बच्चे समेत 3 की मौत।

पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। गोविंदपुर इलाके के पास रेलवे क्रॉसिंग पर स्कूल बच्चों को लेकर जा रही एक वैन लोकल ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे घायल हो गए।

रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ हादसा

यह दुर्घटना बहरामपुर के गोविंदपुर इलाके में हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय रेलवे क्रॉसिंग खुली हुई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

हादसे में घायल बच्चों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। प्रशासन ने घायलों को हरसंभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

गेटमैन हिरासत में, जांच शुरू

घटना के बाद रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन को हिरासत में ले लिया गया है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घटना की जांच के लिए 10 सदस्यीय टीम मौके पर भेजी गई है, जो यह पता लगाएगी कि हादसे के समय समपार फाटक खुला क्यों था।

केंद्रीय मंत्री ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति की मौत दुखद होती है, लेकिन बच्चों की जान जाना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि रेलवे इस मामले की अलग से विस्तृत जांच करेगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अगर आप खबरों के पीछे की पूरी कहानी और हर मुद्दे का सटीक विश्लेषण जानना चाहते हैं, तो 15 अगस्त से देखिए भारत अपडेट का विशेष कार्यक्रम ‘भारत भाग्य विधाता’।

ट्रेन सेवाएं भी हुईं प्रभावित

पूर्वी रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि हादसा सुबह करीब 7 बजे कर्ण सुबर्ण रेलवे स्टेशन के पास समपार फाटक पर हुआ। दुर्घटना के बाद हावड़ा मंडल के अजीमगंज-कटवा रेलखंड पर कुछ समय के लिए ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं। रेलवे ने राहत और जांच कार्य पूरा होने के बाद परिचालन सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

अनंत सिंह का विवादित बयान, पहले नीतीश कुमार पर आरोप, फिर बोले- लालू ने मरवाया

दीपके हिरासत में, फिर भी तिरंगा मार्च पर CJP का क्या है रुख?

कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में अभिजीत दीपके, नेहा बोरा को भी डिटेन किया गया……

तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, दीपके को थमाया नोटिस

मेरठ के अमित कश्यप हत्याकांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा

Recommended Stories

अनंत सिंह का विवादित बयान, पहले नीतीश कुमार पर आरोप, फिर बोले- लालू ने मरवाया

दीपके हिरासत में, फिर भी तिरंगा मार्च पर CJP का क्या है रुख?

कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में अभिजीत दीपके, नेहा बोरा को भी डिटेन किया गया……

तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, दीपके को थमाया नोटिस

मेरठ के अमित कश्यप हत्याकांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा