Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

‘अब न कर्फ्यू है, न दंगा… बुलंदशहर में सब चंगा है’, CM योगी का विपक्ष पर हमला, यूपी को बताया नंबर-1

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में 574 करोड़ की 57 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए यूपी के औद्योगिक और कानून-व्यवस्था सुधारों का जिक्र किया।
बुलंदशहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 574 करोड़ की 57 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बुलंदशहर में 574 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 57 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, औद्योगिक विकास और बुनियादी ढांचे का जिक्र करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला.

मुख्यमंत्री ने कहा कि “2017 से पहले जो उत्तर प्रदेश देश में सबसे पीछे माना जाता था, आज वही राज्य कई क्षेत्रों में नंबर-1 बन चुका है”

‘मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में यूपी देश में नंबर-1’

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश का सबसे बड़ा मोबाइल निर्माण केंद्र बन गया है. उनके मुताबिक, देश में बनने वाले करीब 55 प्रतिशत मोबाइल फोन और 60 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट उत्तर प्रदेश में तैयार किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश और रोजगार के नए अवसर लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे यूपी देश की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभा रहा है.

‘अब न कर्फ्यू है, न दंगा… बुलंदशहर में सब चंगा है’

कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश दंगों और अपराध के लिए जाना जाता था, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं.

उन्होंने कहा, “अब न कर्फ्यू है, न दंगा है… बुलंदशहर में सब चंगा है”

सीएम योगी ने दावा किया कि पहले हर जिले में माफिया सक्रिय थे और आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस करते थे, जबकि अब प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है.

‘पहले बेटियों और व्यापारियों में डर का माहौल था’

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में परिवार अपनी बेटियों को पढ़ाई के लिए रिश्तेदारों के यहां भेजने को मजबूर थे. व्यापारी भी घर से निकलते समय सुरक्षित लौटने की चिंता करते थे. उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है.

जेवर एयरपोर्ट से बुलंदशहर को होगा सबसे ज्यादा फायदा

सीएम योगी ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) का सबसे अधिक लाभ बुलंदशहर जिले को मिलेगा. उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क नेटवर्क और कनेक्टिविटी के कारण आने वाले वर्षों में बुलंदशहर विकास का बड़ा केंद्र बनेगा.

अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि 2017 से पहले तत्कालीन सरकार जनता की समस्याओं से दूर रहती थी.

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “2017 से पहले बबुआ 12 बजे सोकर उठते थे, दो बजे तक तैयार होते थे और शाम होते ही जिम और महफिल में व्यस्त हो जाते थे। जनता के लिए उनके पास समय नहीं था”

उन्होंने आगे कहा कि जनता ने विकास और सुशासन के आधार पर भाजपा को समर्थन दिया है और प्रदेश अब तेजी से आगे बढ़ रहा है.

संबंधित खबरें

अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की मौत, 10 से ज्यादा झुलस

‘श्रीकृष्ण नमाज नहीं पढ़ते थे…’, मौलाना जरजिस अंसारी के बयान पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, दी चेतावनी

विपक्ष को ले डूबेगी ‘एंटी-हिंदू’ राजनीति! हिंदू आस्था की अनदेखी कर क्या विपक्ष 2027 की लड़ाई जीत सकता है?

‘अब न कर्फ्यू है, न दंगा… बुलंदशहर में सब चंगा है’, CM योगी का विपक्ष पर हमला, यूपी को बताया नंबर-1

जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, बोले- ‘नीला मेरा रंग है, जय भीम’

Recommended Stories

अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की मौत, 10 से ज्यादा झुलस

‘श्रीकृष्ण नमाज नहीं पढ़ते थे…’, मौलाना जरजिस अंसारी के बयान पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, दी चेतावनी

विपक्ष को ले डूबेगी ‘एंटी-हिंदू’ राजनीति! हिंदू आस्था की अनदेखी कर क्या विपक्ष 2027 की लड़ाई जीत सकता है?

‘अब न कर्फ्यू है, न दंगा… बुलंदशहर में सब चंगा है’, CM योगी का विपक्ष पर हमला, यूपी को बताया नंबर-1

जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, बोले- ‘नीला मेरा रंग है, जय भीम’