Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, GT रोड समेत कई रास्तों पर पाबंदी

कांवड़ यात्रा 2026

नई दिल्ली: सावन के पवित्र महीने में चल रही कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों और कांवड़ियों की सुरक्षा व सुगम यातायात के लिए विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। हरिद्वार, गंगोत्री और गोमुख से गंगाजल लेकर लौट रहे लाखों कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 30 जुलाई से 12 अगस्त तक राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेंगे।

30 जुलाई से 12 अगस्त तक इन वाहनों पर रहेगी रोक

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, इस अवधि में कई प्रमुख मार्गों पर ट्रक और अन्य भारी व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। हालांकि, दिल्ली परिवहन निगम (DTC) और अन्य सार्वजनिक बस सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी।

इन मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक प्रतिबंध

  • अप्सरा बॉर्डर से यमुना ब्रिज तक GT रोड
  • भोपुरा बॉर्डर से सिग्नेचर ब्रिज तक वजीराबाद रोड
  • विकास मार्ग
  • पुश्ता रोड
  • लोनी रोड
  • आशा राम त्यागी मार्ग (रोड नंबर-66)

9 से 12 अगस्त तक GT रोड पूरी तरह बंद

कांवड़ यात्रा के चरम के दौरान 9 अगस्त सुबह 7 बजे से 12 अगस्त रात 8 बजे तक अप्सरा बॉर्डर से यमुना ब्रिज के बीच GT रोड आम वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।

इसके अलावा, कांवड़ियों और उनके वाहनों को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा कारणों से इस मार्ग पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों के आवागमन पर भी प्रतिबंध रहेगा।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

दिल्ली पुलिस ने उत्तर, उत्तर-पूर्व, पूर्व, मध्य और बाहरी दिल्ली में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। उत्तर-पूर्व दिल्ली के सात प्रमुख प्रवेश मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा पीसीआर वैन, क्विक रिस्पॉन्स टीमें, सहायता शिविर और फायर ब्रिगेड को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय बनाकर यात्रा को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने की तैयारी की गई है।

लोगों से अपील

ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, अनावश्यक यात्रा से बचें और घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर जांच लें, ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके।

संबंधित खबरें

पश्चिम बंगाल में जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क से जुड़े संबंधों की जांच में जुटीं एजेंसियां

PM पर अभद्र टिप्पणी मामले में वायरल नाबालिग लड़की ने मांगी माफी, बोली- ‘बहकावे में आकर गलती हुई’

महाराष्ट्र: भिवंडी बिल्डिंग हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत, मलबे से बरामद सभी शव

32 साल बाद खत्म हुआ रिश्ता, सुप्रीम कोर्ट ने CM उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला के तलाक को दी मंजूरी

PoJK और बलूचिस्तान में बढ़ा तनाव, मुनीर का हाल बेहाल, सेना बोली- पाकिस्तान में कानून……, मिले 6 शव

Recommended Stories