Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

नोएडा में रिटायर्ड एयर फोर्स अधिकारी से 2.23 करोड़ की साइबर ठगी, ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बनाया शिकार

रिटायर्ड एयर फोर्स अधिकारी से 2.23 करोड़ की ठगी

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में साइबर ठगों ने भारतीय वायु सेना के एक सेवानिवृत्त अधिकारी को ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 2.23 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने महज 36 दिनों में इस साइबर फ्रॉड को अंजाम दिया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपस्टॉक्स कर्मचारी बनकर किया संपर्क

जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-21 निवासी रिटायर्ड एयर फोर्स अधिकारी से साइबर ठगों ने संपर्क किया और खुद को ‘अपस्टॉक्स’ कंपनी का कर्मचारी बताया। आरोपियों ने शेयर बाजार और ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफा कमाने का भरोसा दिलाया और उन्हें निवेश करने के लिए तैयार कर लिया।शुरुआत में मुनाफे का झांसा देकर उनका भरोसा जीता गया, जिसके बाद अलग-अलग खातों में लगातार रकम ट्रांसफर कराई गई।

36 दिनों में ठगे 2.23 करोड़ रुपये

पुलिस के अनुसार, यह ठगी 14 जून से 21 जुलाई 2026 के बीच हुई। इस दौरान साइबर अपराधियों ने फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और विभिन्न बैंक खातों के जरिए पीड़ित से कुल 2.23 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए। जब रिटायर्ड अधिकारी ने अपने निवेश और मुनाफे की राशि निकालने की कोशिश की, तो आरोपियों ने प्रोसेसिंग और अन्य शुल्क के नाम पर और पैसे मांगने शुरू कर दिए। बाद में उन्होंने पीड़ित से संपर्क पूरी तरह तोड़ दिया।

साइबर थाने में मामला दर्ज

ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने नोएडा साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजैक्शन की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि साइबर ठगों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन ट्रेडिंग या निवेश के नाम पर मिलने वाले किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या सोशल मीडिया लिंक पर बिना सत्यापन के भरोसा न करें और केवल अधिकृत प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही निवेश करें।

संबंधित खबरें

पश्चिम बंगाल में जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क से जुड़े संबंधों की जांच में जुटीं एजेंसियां

PM पर अभद्र टिप्पणी मामले में वायरल नाबालिग लड़की ने मांगी माफी, बोली- ‘बहकावे में आकर गलती हुई’

महाराष्ट्र: भिवंडी बिल्डिंग हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत, मलबे से बरामद सभी शव

32 साल बाद खत्म हुआ रिश्ता, सुप्रीम कोर्ट ने CM उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला के तलाक को दी मंजूरी

PoJK और बलूचिस्तान में बढ़ा तनाव, मुनीर का हाल बेहाल, सेना बोली- पाकिस्तान में कानून……, मिले 6 शव

Recommended Stories