WhatsApp Web यूजर्स सावधान! गृह मंत्रालय ने जारी की चेतावनी, गोपनीय जानकारी साझा करने से बचने की सलाह

WhatsApp Web यूजर्स के लिए गृह मंत्रालय ने साइबर सुरक्षा को लेकर चेतावनी जारी की है. यूजर्स को गोपनीय और संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी गई है.
WhatsApp Web यूजर्स सावधान!
WhatsApp Web यूजर्स सावधान!

कंप्यूटर और लैपटॉप पर WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए गृह मंत्रालय की ओर से महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की गई है. इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) की एडवाइजरी के मुताबिक, WhatsApp Web के इस्तेमाल में थोड़ी सी लापरवाही साइबर धोखाधड़ी और डेटा लीक का कारण बन सकती है. यदि कोई व्यक्ति कंप्यूटर पर अपना WhatsApp अकाउंट खुला छोड़ देता है, तो साइबर अपराधी सक्रिय लॉगिन सेशन का फायदा उठाकर उसकी निजी बातचीत और संवेदनशील जानकारियों तक पहुंच हासिल कर सकते हैं.

गोपनीय और वित्तीय जानकारी साझा करने से बचें

गृह मंत्रालय की एडवाइजरी में नागरिकों और कर्मचारियों को WhatsApp Web के जरिए कार्यालय से जुड़ी गोपनीय फाइलें, सरकारी दस्तावेज, संवेदनशील सूचनाएं और वित्तीय लेन-देन से संबंधित जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी गई है. इसके अलावा साइबर कैफे, होटल और सार्वजनिक या साझा कंप्यूटर पर WhatsApp Web का इस्तेमाल नहीं करने को कहा गया है.

WhatsApp Web के इस्तेमाल से क्या हैं खतरे?

साइबर अपराधी WhatsApp के सक्रिय लॉगिन सेशन का दुरुपयोग करके कई तरह की धोखाधड़ी को अंजाम दे सकते हैं.

  • निजी बातचीत, महत्वपूर्ण दस्तावेज और कार्यालय की गोपनीय जानकारी चोरी हो सकती है.
  • आपके अकाउंट से अधिकारियों, सहकर्मियों और परिचितों को फर्जी संदेश भेजे जा सकते हैं.
  • किसी वरिष्ठ अधिकारी या परिचित के नाम पर पैसों की मांग की जा सकती है.
  • संपर्कों की जानकारी और महत्वपूर्ण WhatsApp ग्रुप की संवेदनशील बातचीत लीक हो सकती है.
  • आपके अकाउंट से खतरनाक लिंक और मैलवेयर वाले संदेश भेजकर अन्य लोगों को भी साइबर ठगी का शिकार बनाया जा सकता है.

कैसे साइबर अपराधियों के निशाने पर आता है अकाउंट?

अक्सर लोग कंप्यूटर या लैपटॉप पर WhatsApp Web का इस्तेमाल करने के बाद केवल ब्राउजर बंद कर देते हैं, जबकि उनका अकाउंट लॉगिन रहता है. ऐसी स्थिति में उसी कंप्यूटर का इस्तेमाल करने वाला दूसरा व्यक्ति WhatsApp की बातचीत और दस्तावेजों तक पहुंच सकता है.

इसके अलावा, यदि कंप्यूटर में पहले से कोई मैलवेयर मौजूद है या साइबर अपराधी रिमोट एक्सेस के जरिए डिवाइस पर नियंत्रण हासिल कर लेते हैं, तो WhatsApp का सक्रिय सेशन भी खतरे में पड़ सकता है. एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन होने के बावजूद असुरक्षित डिवाइस पर खुली बातचीत को पढ़ा जा सकता है.

गृह मंत्रालय की एडवाइजरी में क्या-क्या सलाह?

  • WhatsApp Web पर सरकारी, गोपनीय और वित्तीय जानकारी साझा करने से बचें.
  • काम पूरा होने के तुरंत बाद अकाउंट को मैन्युअल रूप से लॉगआउट करें.
  • मोबाइल में WhatsApp के ‘Linked Devices’ विकल्प को नियमित रूप से जांचें.
  • किसी अनजान डिवाइस पर अकाउंट सक्रिय दिखाई देने पर तुरंत लॉगआउट करें.
  • आवश्यकता पड़ने पर ब्राउजर की Incognito या Private विंडो का इस्तेमाल करें, हालांकि इससे साइबर हमलों से पूरी सुरक्षा नहीं मिलती.
  • साइबर कैफे, होटल और सार्वजनिक कंप्यूटर पर WhatsApp अकाउंट लॉगिन न करें.
  • ब्राउजर, ऑपरेटिंग सिस्टम और एंटीवायरस सॉफ्टवेयर को हमेशा अपडेट रखें.

साइबर ठगी का शिकार होने पर क्या करें?

यदि WhatsApp अकाउंट पर किसी संदिग्ध गतिविधि का पता चलता है, तो तुरंत सभी अनजान लिंक्ड डिवाइस को लॉगआउट करें और अपने परिचितों को इसकी जानकारी दें. वित्तीय साइबर धोखाधड़ी होने पर राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें. इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है.

संबंधित खबरें

WhatsApp Web यूजर्स सावधान! गृह मंत्रालय ने जारी की चेतावनी, गोपनीय जानकारी साझा करने से बचने की सलाह

दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, 5 घायल, 3 की हालत गंभीर

शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 1483 अंक और निफ्टी 434 अंक लुढ़का

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, जानें पूरा मामला

भारत ने नेपाल के लिए किया 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के आर्थिक पैकेज, पीएम मोदी का ऐलान

Recommended Stories

WhatsApp Web यूजर्स सावधान! गृह मंत्रालय ने जारी की चेतावनी, गोपनीय जानकारी साझा करने से बचने की सलाह

दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, 5 घायल, 3 की हालत गंभीर

शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 1483 अंक और निफ्टी 434 अंक लुढ़का

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, जानें पूरा मामला

भारत ने नेपाल के लिए किया 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के आर्थिक पैकेज, पीएम मोदी का ऐलान