Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

किसी का सिर फटा, किसी के आँख में….., फ्लाइट टर्बुलेंस के बाद यात्रियों ने बयां किया दर्द

फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में तेज टर्बुलेन्स के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई। कई यात्रियों ने बताया कि अचानक झटके लगने से उन्हें चोटें आईं और कुछ यात्रियों को गंभीर नुकसान हुआ।
एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेन्स के बाद यात्रियों ने अपनी आपबीती बताई

नई दिल्ली: थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में आए भीषण टर्बुलेंस के बाद कई यात्री घायल हो गए। विमान के सुरक्षित दिल्ली पहुंचने के बाद घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद सामने आए वीडियो और यात्रियों के बयान इस हादसे की भयावहता को बयां कर रहे हैं।

अचानक हवा में हिचकोले खाने लगी फ्लाइट

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उड़ान भरने के करीब डेढ़ घंटे बाद विमान अचानक तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गया। कुछ मिनटों तक विमान लगातार जोरदार झटके खाता रहा, जिससे केबिन में अफरा-तफरी मच गई। सीट बेल्ट नहीं लगाए बैठे कई यात्री अपनी सीटों से उछल गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भी विमान के भीतर का भयावह दृश्य देखा जा सकता है, जहां यात्री घबराए हुए नजर आ रहे हैं और सामान इधर-उधर बिखरा हुआ दिखाई देता है।

“फ्लाइट अचानक मुड़ गई, 15-20 लोग घायल हो गए”

एक घायल यात्री ने बताया,
“फ्लाइट को उड़े करीब डेढ़ घंटा हो चुका था। सुबह का समय था और ज्यादातर यात्री सो रहे थे। अचानक विमान जोरदार झटकों के साथ हिलने लगा और कुछ देर के लिए ऐसा लगा जैसे फ्लाइट मुड़ गई हो। करीब दो से तीन मिनट तक यह स्थिति बनी रही। 15 से 20 यात्री घायल हो गए। फ्लाइट में 100 से ज्यादा लोग सवार थे। हम एयर इंडिया के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।”

यात्री ने दावा किया कि हादसे में किसी का सिर फट गया, किसी के कंधे में गंभीर चोट आई, जबकि कुछ यात्रियों के कानों को भी नुकसान पहुंचा।

DGCA ने शुरू की जांच

घटना पर नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने भी बयान जारी किया है। DGCA के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान की ऊंचाई अचानक करीब 300 फीट तक कम हो गई थी। पायलट ने सूचना दी कि चालक दल का एक सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

DGCA ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है और टर्बुलेंस के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल

घटना में घायल यात्रियों को दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल, वसंत कुंज में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की ओर से जारी बयान में बताया गया कि शुरुआती चरण में सात घायल यात्रियों को इमरजेंसी विभाग में भर्ती किया गया।

अस्पताल के अनुसार, सभी मरीजों की तुरंत चिकित्सकीय जांच कर इलाज शुरू किया गया। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। बेहतर समन्वय और आपात चिकित्सा व्यवस्था के लिए अस्पताल में ‘कोड येलो’ लागू किया गया है।

एयर इंडिया की विशेष टीम कर रही मदद

अस्पताल ने बताया कि एयर इंडिया की एक विशेष समन्वय टीम भी मौके पर मौजूद है, जो डॉक्टरों और प्रशासन के साथ मिलकर मरीजों के इलाज, दस्तावेजी प्रक्रिया, लॉजिस्टिक्स और परिजनों से संपर्क में सहयोग कर रही है। सभी घायलों की लगातार निगरानी की जा रही है।

फिलहाल सभी यात्रियों की हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि DGCA पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

संबंधित खबरें

शेख हसीना के ऐलान से बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, भारत ने दिया ये बयान

12 अगस्त को लॉन्च होगा Google Pixel 11 Pro Fold! लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन

क्या पाकिस्तान में बदलने वाली है सत्ता? गृहमंत्री मोहसिन नकवी के बयान से हलचल

7 साल में भारत लाए गए 275 भगोड़े अपराधी, अमित शाह बोले- मोदी सरकार में….

CJP प्रदर्शन हिंसा मामले में बड़ा खुलासा, विदेशी बॉट नेटवर्क के इस्तेमाल की आशंका

Recommended Stories

शेख हसीना के ऐलान से बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, भारत ने दिया ये बयान

12 अगस्त को लॉन्च होगा Google Pixel 11 Pro Fold! लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन

क्या पाकिस्तान में बदलने वाली है सत्ता? गृहमंत्री मोहसिन नकवी के बयान से हलचल

7 साल में भारत लाए गए 275 भगोड़े अपराधी, अमित शाह बोले- मोदी सरकार में….

CJP प्रदर्शन हिंसा मामले में बड़ा खुलासा, विदेशी बॉट नेटवर्क के इस्तेमाल की आशंका