‘अगर वे कभी अयोध्या आएं, तो उन्हें पहले…’, सीएम योगी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला

अयोध्या में दीपोत्सव 2026 के भव्य आयोजन के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा,
CM योगी का अखिलेश यादव पर निशाना
CM योगी का अखिलेश यादव पर निशाना

अयोध्या में दीपोत्सव 2026 के भव्य आयोजन के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा, अखिलेश यादव के आगामी 12 दिसंबर को परिवार के साथ अयोध्या पहुंचकर रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन करने के ऐलान पर सीएम योगी ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं और संतों का अपमान किया, उन्हें अयोध्या आने से पहले माफी मांगनी चाहिए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि जिन लोगों ने कभी अयोध्या और यहां की आस्था की उपेक्षा की, भगवान राम के भक्तों पर गोलियां चलवाईं और संतों पर लाठीचार्ज कराया, उन्हें अपने पुराने कृत्यों पर पश्चाताप करना चाहिए, उन्होंने कहा, “अगर वे कभी अयोध्या आएं, तो उन्हें पहले माफी मांगनी चाहिए. उन्हें भगवान राम के भक्तों से माफी मांगनी चाहिए. उन्हें संतों से माफी मांगनी चाहिए.”

सीएम योगी ने आगे कहा कि अयोध्या अब कभी कर्फ्यू के दायरे में नहीं आएगी. उनका यह बयान अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे के ऐलान के संदर्भ में देखा जा रहा है सपा प्रमुख ने 12 दिसंबर को पत्नी डिंपल यादव और परिवार के साथ अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन करने की योजना बनाई है.

अयोध्या के विकास को लेकर पिछली सरकारों पर हमला

मुख्यमंत्री ने अयोध्या के विकास का मुद्दा उठाते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब शहर बुनियादी सुविधाओं और विकास परियोजनाओं के लिए भी तरसता था. उन्होंने कहा कि पहले अयोध्या में हवाई अड्डे की कल्पना तक नहीं की जा सकती थी, लेकिन आज यहां महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थापित हो चुका है.

योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर आंदोलन के लंबे संघर्ष को याद करते हुए कहा कि करीब 500 वर्षों के संघर्ष और इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला की पुनर्स्थापना हुई है. इस आंदोलन में कारसेवकों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया और संतों ने लंबा संघर्ष किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या ने अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को फिर से हासिल किया है.

सीएम योगी ने कहा कि कभी इसी अयोध्या में भगवान राम का नाम लेने पर प्रतिबंध और श्रद्धालुओं पर कार्रवाई की स्थिति थी, लेकिन आज शहर में धार्मिक गतिविधियां और उत्सव पूरे उत्साह के साथ आयोजित हो रहे हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि अयोध्या अब विकास, आस्था और सांस्कृतिक गौरव की नई पहचान बन चुकी है.

उपराष्ट्रपति का किया स्वागत, राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का भी किया जिक्र

दीपोत्सव समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत के उपराष्ट्रपति का अयोध्या की पवित्र धरती पर स्वागत और अभिनंदन किया. उन्होंने उपराष्ट्रपति के जीवन और सार्वजनिक दायित्वों का उल्लेख करते हुए कहा कि तमिलनाडु के एक सामान्य किसान परिवार से निकलकर उन्होंने भारतीय परंपराओं, संस्कृति और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ देश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं.

मुख्यमंत्री ने राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर को याद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों संपन्न हुए इस आयोजन के दौरान ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो पूरा अयोध्या धाम फूलों की वर्षा से सराबोर हो गया हो. उन्होंने कहा कि राम मंदिर की स्थापना ने करोड़ों श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी आस्था और प्रतीक्षा को एक ऐतिहासिक पड़ाव तक पहुंचाया है.

दीपोत्सव के मंच से मुख्यमंत्री का यह संबोधन धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्रदेश की राजनीति के लिहाज से भी अहम रहा. खास तौर पर अखिलेश यादव को लेकर दिया गया उनका बयान एक बार फिर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच अयोध्या, राम मंदिर आंदोलन और पिछली सरकारों की भूमिका को लेकर राजनीतिक बहस तेज कर सकता है.

संबंधित खबरें

‘अगर वे कभी अयोध्या आएं, तो उन्हें पहले…’, सीएम योगी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला

अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस का मंजर देख रो पड़ी थीं सोनिया गांधी? किताब में 1992 की घटना का जिक्र

अयोध्या में भव्य दीपोत्सव, 56 घाटों पर जले 30 लाख से ज्यादे दीये, CM योगी ने की राम-जानकी की पूजा

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- आप सभी को दिपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.’

‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में दुनियाभर में 200 करोड़ के पार

Recommended Stories

‘अगर वे कभी अयोध्या आएं, तो उन्हें पहले…’, सीएम योगी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला

अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस का मंजर देख रो पड़ी थीं सोनिया गांधी? किताब में 1992 की घटना का जिक्र

अयोध्या में भव्य दीपोत्सव, 56 घाटों पर जले 30 लाख से ज्यादे दीये, CM योगी ने की राम-जानकी की पूजा

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- आप सभी को दिपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.’

‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में दुनियाभर में 200 करोड़ के पार